उज्जैन : महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे रणबीर और आलिया, जमकर हुआ हंगामा

उज्जैन, 6 सितंबर : इन दिनों बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जहां रणबीर और आलिया अलग-अलग शहरों में पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां दोनों ही स्टार्स के साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे थे। इस दौरान फिल्म स्टार्स के पहुंचने से पहले हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

कलेक्टर के घर पहुंचे फिल्म स्टार

कलेक्टर के घर पहुंचे फिल्म स्टार

महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर हुए हंगामे के चलते बिगड़ते हालातों को देखते हुए रणवीर कपूर और आलिया भट्ट, फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, तो वहीं कुछ देर बाद फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इंदौर से उज्जैन पहुंचे थे फिल्म स्टार्स

इंदौर से उज्जैन पहुंचे थे फिल्म स्टार्स

फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सबसे पहले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचे थे, जहां से वे धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुए। इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के उज्जैन पहुंचने से पहले ही महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया, जहां हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।

वीडियो जारी कर दी थी जानकारी

वीडियो जारी कर दी थी जानकारी

फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने महाकाल मंदिर आए थे, जहां उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद रहे। इससे पहले रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने अयान मुखर्जी के साथ एक वीडियो जारी कर उज्जैन आने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने महाकाल दर्शन की बात भी कही थी। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+