Ujjain news:राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल दर्शन, नंदीहाल में बैठकर लगाया ध्यान
धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों लगातार राजनेताओं और फिल्म जगत की हस्तियों के आने का सिलसिला जारी है, जहां सावन माह में सभी धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं. साथ यह सभी भगवान महाकालेश्वर के भस्म आरती में भी शामिल हो रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा व अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना की। मंदिर के पुजारी यश गुरु ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजन पाठ करवाया।

दोनों ने किया भगवान का पूजन
दरअसल, सावन माह चल रहा है। गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध है, इसलिए दोनों ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका यही से बाबा महाकाल की पूजन आरती की। पुजारी यश गुरु ने बताया कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शांति पाठ और रूद्र पाठ करवाया है। धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा परंपरागत वस्त्रों में नजर आ रहे थे, जहां दोनों ने ही भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन करने के साथ ही नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। मंदिर से निकलते ही दोनों के फैंस उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाते नजर आए।
लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा से पहले भी तमाम राजनेता और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंच चुके हैं, जहां सावन माह होने के चलते बड़ी संख्या में राज नेता और फिल्म जगत की हस्तियां भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। सावन माह में अलग-अलग राज्यों से भी भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है, जहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या महाकालेश्वर मंदिर में बढ़ती चली जा रही है।
ये भी पढ़े- Nag panchmi 2023 पर टूटा रिकॉर्ड, Mahakal मंदिर में 51 लाख के लड्डू प्रसाद की हुई बिक्री
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications