Mahakal Corridor : पीएम मोदी क्यों नहीं कर पाएंगे महाकाल का जलाभिषेक, जानिए क्या है बड़ी वजह ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्जैन के प्रसिद्द महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज़ का उद्घाटन करेंगे। लेकिन वह आज बाबा महाकाल का जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि शाम 5 बजे के बाद मंदिर में जलाभिषेक नहीं किया जाता। इसी वजह से पीएम मोदी बाबा महाकाल का जलाभिषेक नहीं कर पाएंगे।

PM मोदी 200 संतों की मौजूदगी में करेंगे श्री महाकाल लोक का लोकार्पण
बता दें, उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल लोक एक ऐसा लोक है जहां भगवान शिव के विविध रूप देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 6:30 बजे 200 संतों की मौजूदगी में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम का 40 देशों में सीधा प्रसारण होगा। कैलाश खेर अपनी आवाज से महाकाल स्तुति गाएंगे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, केरल समेत 6 राज्यों के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर इंदौर से लेकर उज्जैन तक के 60 किलोमीटर के क्षेत्र को फूलों से सजाया गया है।

2017 में एक सपना देखा था, जो अब साकार हो रहा है: सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए राज्य भर में दिवाली जैसे समारोह का आह्वान किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2017 में हमने एक सपना देखा था जो अब साकार हो रहा है। श्री महाकाल महाराज की कृपा प्रदेश और देश में बनी रहे, सबका मंगल और कल्याण हो यही मेरी कामना है। बता दें, पीएम मोदी उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन करने से पहले संध्या आरती में शामिल होंगे। कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कार्तिके मैदान में एक आम सभा को संबोधित करेंगे।

यह सभी के लिए यादगार पल होगा : नरोत्तम मिश्रा
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री महाकाल लोक के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह सभी के लिए यादगार पल होगा। पूरा प्रदेश इस पल के इंतजार में है और हम सभी किसी न किसी रूप में इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications