Ujjain : PM Narendra Modi ने किया महाकाल पूजन, माला फेरते हुए लगाया ध्यान

उज्जैन, 11 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने धार्मिक नगरी उज्जैन आए, जहां उन्होंने धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नजर आ रहे थे। महाकाल मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले गर्भ गृह में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। साथ ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में रुद्राक्ष की माला फेरते हुए भगवान महाकालेश्वर का ध्यान लगाया। वहीं मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान के साथ बाबा महाकालेश्वर का पूजन अर्चन संपन्न कराया। पूजन अर्चन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए रवाना हुए।

3 मिनट तक लगाया ध्यान

3 मिनट तक लगाया ध्यान

भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन करने मंदिर परिसर के गर्भ गृह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन करने के बाद गर्भ गृह में बैठकर ही हाथों में माला लेकर भगवान महाकालेश्वर का ध्यान लगाया। लगभग 3 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकालेश्वर भगवान के ध्यान में मग्न रहे। माथे पर चंदन का लेप लगाकर, और गले में रुद्राक्ष की माला धारण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजन अर्चन के लिए गर्भ गृह में पहुंचे थे।

इंदौर में जनप्रतिनिधियों ने की आगवानी

इंदौर में जनप्रतिनिधियों ने की आगवानी

प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन बेहद की ऐतिहासिक रहा, जब धार्मिक नगरी उज्जैन से देश और विदेश तक महाकाल लोक के लोकार्पण की झलक देखने मिली। वहीं महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायु मार्ग से इंदौर पहुंचे, जहां पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और मंत्री तुलसी सिलावट समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया।

महाकाल लोक का लोकार्पण

महाकाल लोक का लोकार्पण

धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले बाबा महाकालेश्वर के मंदिर आए, जहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाकाल लोक के लोकार्पण में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं महाकाल लोक के लोकार्पण को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में इस आयोजन को बड़े ही दिव्य और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी पिछले कई दिनों से जारी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+