MP PSC Result: मिलिए ऐसे भाई-बहनों से, जिन्होंने एकसाथ पास किया एमपी पीएससी, बने डिप्टी कलेक्टर
MP PSC Result 2021: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपी पीएससी 2021 बैच का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप 10 में से 7 बेटियां हैं, जिन्होंने बाजी मारी है और डिप्टी कलेक्टर बनी हैं।
वहीं उज्जैन के भाई-बहन की बहुत चर्चा है। उज्जैन की राजनंदनी ठाकुर और उनके भाई अर्जुन सिंह ठाकुर का चयन एक साथ डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है। भाई की 21वी और बहन की 14वी रेंक बनी है। जिसके बाद से ही दोनों भाई-बहन पूरे मध्यप्रदेश में छा गए हैं।

दोनों उज्जैन के क्रिस्ट ज्योति स्कूल से 12वी तक की पढ़ाई करने के बाद भोपाल से इंजीनियरिंग की है। राजनंदनी का साल 2020 में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हो गया था तथा वर्तमान में वह सीहोर में पदस्थ है। इस दौरान अर्जुन की भी टीसीएस में नौकरी लग गई, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं करते हुए लगातार मेहनत की और आज डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए है।
अर्जुन ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई करते थे। खबरे और कंटेंट देखने के लिए सिर्फ मोबाइल का उपयोग करते थे। 2018 से लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मेहनत की और आज उसका परिणाम मिल गया। दोनों भाई-बहन ने साथ में एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे थे।
बास्केट बॉल की स्टेट प्लेयर रही राजनंदनी ने जानकारी दी की नौकरी में रहते हुए समय निकाला, क्योंकि अगर कुछ बनना है तो समय न होते भी निकालना पड़ेगा। पढ़ाई में खुद को झोंकना होगा, तभी मंजिल पाई जा सकती है। इसके बावजूद नौकरी में रहते हुए उन्होंने आगे की तैयारी के लिए समय निकाला और डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुईं।
इंटरव्यू में क्या पूछा गया
अर्जुन ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान पूछा की आप उज्जैन के रहने वाले हो तो आप बारह ज्योतिर्लिंग के नाम बताइये। इसके बाद अर्जुन से कहा की आपका जन्म नर्मदापुरम में हुआ है तो वहां कौन-सा शक्तिपीठ है। इसके अलावा हरित क्रांति और जनरल नॉलेज से क्वेश्चन पूछे गए थे।
गुरुवार शाम को एमपी पीएससी ने फाइनल सूची जारी की है। ओबीसी आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित होने के करण इस बार भी 87 प्रतिशत उम्मीदवारों का ही परिणाम सामने आया है। टॉप 10 की सूची में 7 सिर्फ बेटियां हैं। इसी तरह कुल 24 डिप्टी कलेक्टर में से 12 डिप्टी कलेक्टर बेटियां बनी हैं। रायसेन जिले की अंकिता पाटकर ने 1575 में से 942 अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications