Ujjain news: तराना विधानसभा में चुनावी जंग, BJP और कांग्रेस में से कौन है आगे, जानिए?

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

उज्जैन से 40 किलोमीटर दूर तराना विधानसभा है, जो की उज्जैन जिले की तहसील भी है। तराना विधानसभा में दो नगर परिषद है, तराना और माकडोन, निर्वाचन विभाग के मुताबिक यहां 238 मतदान केंद्र बनाए गए है। तराना नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा है, तो वहीं माकड़ोन नगर परिषद पर BJP काबिज है।

यहाँ जिला पंचायत के 4 वार्ड हैं। तराना तहसील मुख्यालय और कायथा गाँव में स्नातक स्तर का एक-एक शासकीय महाविद्यालय है। साथ ही एक अर्ध शासकीय महाविद्यालय भी है। यहा न्यायालय है। साथ ही एक पुलिस थाना, एक कृषि उपज मंडी एवं जनपद पंचायत कार्यालय मौजूद है।

Ujjain

विधायक का रिपोर्ट कार्ड

वर्तमान में यहां कांग्रेस के महेश परमार विधायक हैं। क्षेत्र की जनता की माने तो विधायक महेश परमार का कार्यकाल अच्छा रहा है। यहाँ के लोग पूर्णतः कृषि पर आधारित है। विपक्ष का विधायक होने के बाद भी महेश परमार ने कई कार्य किए हैं। ख़ास बात तो यह है की, कोरोना के 2 वर्षों में महेश परमार ने लोगों की खूब सेवा की यही जनता का कहना है। विधायक लगातार जनता के बीच रहते हैं, उनकी रोजमर्रा की समस्या हल करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यहाँ लोगों की कांग्रेस विधायक से नाराजगी नहीं दिखी परन्तु शिवराज सरकार की योजना और मोदी सरकार के काम के अलावा सनातन और अयोध्या का राम मंदिर भी चुनाव प्रभावित करेगा।

विधानसभा क्षेत्र की समस्या

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहाँ के लोग पुर्णतः कृषि पर आधारित हैं। इनकी प्रमुख मांग बिजली पानी है। ग्रामीण फसलों के खाद के लिए काफी भटक रहे है। यह चुनाव स्थानीय मुद्दों के बजाए कांग्रेस विधायक के व्यवहार और प्रदेश और केंद्र सरकार की योजना पर आधारित है। तराना में विधानसभा, जनपद और नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्ज़ा होने और प्रदेश में भाजपा सरकार होने से तराना विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।

ये भी पढ़े- MP Election: बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस दे रही सख्त सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+