MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं मल्हारगढ़ विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की मल्हारगढ़ विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के जगदीश देवड़ा विधायक हैं।
यह विधानसभा मंदसौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। मल्हारगढ़ विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जगदीश देवड़ा और कांग्रेस के परशुराम सिसौदिया के बीच मुकाबला था। इस सीट से देवड़ा ने परशुराम सिसौदिया को 11872 वोटों से हराया। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जगदीश देवड़ा ने जीत हासिल की थी। मल्हारगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर नजर आएगी, जहां साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
मल्हारगढ़ विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं रतलाम ग्रामीण विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications