Ujjain news: बालाघाट में बाद उज्जैन में कांग्रेसियों का हंगामा, बैलेट को लेकर लगाया आरोप

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मतगणना 3 दिसंबर को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में होना है। बता दें की शासकीय मतपत्र गणना के एक दिन पहले स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाना होते हैं, जिसे लेकर कोठी स्थित जिला कोषालय में रखी बैलेट पेपर की पेटी निकालने के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया।

दरअसल, कांग्रेसियों ने प्रशासन के ऊपर पेटी खुलवाने का आरोप लगाया। तराना विधायक महेश परमार और उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी ने हंगामा किया। विधायक महेश परमार और माया राजेश त्रिवेदी का आरोप है की कई पेटियों पर गीली स्लिप पाई गई। जिसको लेकर उन्होंने प्रशासन को भाजपा का एजेंट बताया, और बैलेट मतपत्रों में हेरफेर का आरोप लगाया.

Ujjain

महेश परमार की प्रशासन को चुनौती

विधायक महेश परमार का कहना है कि, यदि बैलेट पेपर के कारण स्थिति बिगड़ी तो माहौल खराब हो जाएगा, और इसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन की रहेगी । कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने प्रशासन को चेतवानी देते हुए बताया कि, कल शाम के बाद लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ सकता है। परमार का कहना है कि, बालाघाट में जो हुआ, अब उज्जैन में प्रशासन ने फिर दोहराया। माया त्रिवेदी ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए।

मतदान पेटी खोलने और सील तोड़ने की खबर का क्या है सच

उज्जैन ट्रेजरी में कांग्रेस उम्मीदवारो का हंगामा उस वक्त देखने को मिला, जब बैलेट पेपर ट्रेजरी से निकाल कर स्ट्रांग रूम ले जाना था। हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने मौके पर पहुंचकर भ्रांति दूर की है। कर्मचारियों की वोटिंग पोस्टल बैलट के माध्यम से बंद हो गई है। लेकिन फौजियों की अभी चालू है, उन्हीं के वोट आ रहे हैं, जो मतदान पेटी में डाले जा रहे हैं। 3 दिसंबर को रात 8 बजे तक ये वोट डाले जा सकते हैं।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि, कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। प्रक्रिया के तहत ही आए हुए पोस्ट बेलेट पेपर मतदान पेटी में डाले जाते हैं। तराना से कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार और उज्जैन उत्तर से उम्मीदवार माया त्रिवेदी ने जताई आशंका साथ में महिदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- Ujjain news: CCTV कैमरों से मतगणना पर रखी जाएगी नजर, मोबाइल और केलकुलेटर बैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+