MP Assembly Election के लिए उज्जैन से इन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, जीत का दावा ठोका

MP Assembly Election 2023 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि को उज्जैन में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। उज्जैन उत्तर से भाजपा के अनिल जैन कालूखेड़ा और उज्जैन दक्षिण से डॉ. मोहन यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया।

अनिल जैन के साथ नाराज पारस जैन भी नामांकन भरने पहुंचे थे, और वह भी भाजपा के लिए जनता से वोट मांगेंगे। 2 नवम्बर को नाम वापस लेने की अन्तिम तिथि निर्धारित की गई है।

Ujjain

इन्होंने दाखिल किया नामांकन

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की सोमवार को अंतिम तिथि थी। कांग्रेस के उज्जैन उत्तर प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी और दक्षिण के चेतन प्रेम नारायण यादव ने पूर्व में ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया था अंतिम तारीख को भाजपा के दोनों नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया है।उज्जैन उत्तर से अनिल जैन कालूखेड़ा और उज्जैन दक्षिण से डॉक्टर मोहन यादव ने नामांकन दाखिल किया है।

विकास के ट्रैक पर रफ्तार पकड़ेगा उज्जैन

मीडिया से चर्चा में डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पार्टी ने एक बार फिर भरोसा किया है। विकास किया है और विकास करेंगे। जनता हमारे साथ है फॉर्म भरने के पहले से ही जनता हमें सपोर्ट कर रही है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। जनता पुराने का रिकॉर्ड इस चुनाव में तोड़ेगी। सिक्स लाइन, हवाई पट्टी को एयर पोर्ट बनाना मेट्रो ट्रेन को भी उज्जैन लाने का संकल्प लिया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि को उज्जैन में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

चुनाव के लिए BJP तैयार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+