MP Election: अब थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, घर-घर जाकर प्रत्याशी जान सकेंगे जनता का हाल
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 के लिए प्रचार प्रसार का शोर बुधवार की शाम 6 बजे से हो थम जाएगा, जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत मतदान 17 नवंबर शुक्रवार को सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा।
ईवीएम ले जाने वाले और मतदान के बाद मशीनों को एवं मतदान सामग्री वापस लाने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है, जिसमें कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

जल्द थमेगा प्रचार का सिलसिला
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से प्रचार-प्रसार का शोर बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी बिना ढोल-ढमाको के लोगों से मिलजुल सकते हैं, और जनसंपर्क कर सकते हैं। शाम 6 बजे से विधानसभा के चुनाव प्रचार प्रसार का शोर बंद हो जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मतदान की अपील कर सकते हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में नेता और कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, क्योंकि प्रचार प्रसार और ढोल धमाकों के साथ प्रचार करने वाले प्रत्याशी और कार्यकर्ता शाम 6 बजे के बाद गुपचुप तरीके से ही अपने पक्ष में वोट डालने की बात घर-घर जाकर कर सकेंगे।
कुछ ऐसा है चुनाव कार्यक्रम
17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो जाएगा, और ईवीएम मशीन चुनाव संपन्न होने के बाद शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच बंद हो जाएगी। मतदान सामग्री वितरण इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में 16 नवंबर को सुबह 6 बजे से मतदान दलों को वितरण कार्य प्रारंभ होकर मतदान दल अपने-अपने मतदान केदो के लिए कड़ी सुरक्षा इंतजाम के साथ रवाना होंगे। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, मतदान केंद्रों से 200 मीटर की परिधि के बाहर टेबल कुर्सी लगाने का पॉइंट रहेगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर अनुमति लेना अनिवार्य होगी। 200 मीटर परिधि में किसी भी प्रकार की मत याचना की अनुमति नहीं होगी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: तराना विधानसभा में चुनावी जंग, BJP और कांग्रेस में से कौन है आगे, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications