Ujjain news: नामांकन वापसी के बाद जिले की 7 सीटों पर इन प्रत्याशियों के बीच होगा चुनाव
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
MP Assembly Election 2023 में पार्टी द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों को टिकट फाइनल करने के बाद प्रत्याशीयो ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए थे, जिसमें नाम वापसी की आखिरी तारीख 2 नवंबर समय 3 बजे तक थी। उज्जैन जिले की सातों विधानसभा में 14 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने नाम वापस ले लिए, लेकिन इसके बाद भी 52 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे।
उज्जैन की सातों विधानसभा में कांग्रेस के कुछ बागी नेता थे, तो भाजपा से रूठे हुए कुछ नेताओं ने भी निर्दलीय फार्म भरे थे, जिनके मान मनुहार का दौर अब समाप्त हो गया है।

विधानसभा तराना से कांग्रेस नेता मुकेश परमार ने नामांकन वापस ले लिया है। वहीं निर्दलीय सुरेश बागड़ी ने भी नाम वापस ले लिया। बडनगर से बीजेपी के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई और श्याम विशनवाणी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा की बड़ी चिंता खत्म हो गई है। इसी तरह उज्जैन दक्षिण से बीजेपी के चंद्र विजय सिंह बना को भी संगठन ने मना लिया और गुरुवार को अंतिम दिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। महिदपुर से मधु जैन बोस कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी, अनिल आंचलिया निर्दलीय, युनुस परवेज़ निर्दलीय, श्याम सिंह चौहान ने अपना नाम वापस ले लिया। नागदा से आकाश शर्मा ने भी अपना नाम वापस ले लिया।
वापस लेने के बाद अब सातों विधानसभा में 52 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।
उज्जैन उत्तर
अनिल जैन भाजपा, माया त्रिवेदी कांग्रेस, अरजाक खान बसपा, निर्दलीय सुरेश प्रजापत, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद अब्दुल रशीद
उज्जैन दक्षिण
डॉ. मोहन यादव भाजपा, चेतन यादव कांग्रेस, प्रकाश नरवरिया बसपा, नितेश तिवारी अभा हिंदू महासभा, कुलदीप सिंह राठौड़ वास्तविक भारत पार्टी, निर्दलीय राहुल चौहान, प्रेम सिंह, संदीप पटेल, वीरेंद्र सिंह
बड़नगर
जितेंद्र पंड्या भाजपा, मुरली मोरवाल कांग्रेस, अभिषेक चौहान सेन शिवसेना, निर्दलीय किशोर हरिराम मालवीय, राजेंद्र सिंह सोलंकी, हीरालाल, प्रकाश गौड
नागदा - खाचरोद
तेज बहादुर सिंह चौहान भाजपा, दिलीप सिंह गुर्जर कांग्रेस, नरेंद्र चौहान आजाद समाज पार्टी, नरेंद्र परमार अखंड भारत साम्राज्य पार्टी, कारण सिंह गुर्जर बसपा, सुबोध कृष्ण स्वामी आप पार्टी, निर्दलीय आनंद कुमार गोथरवाल, जगदीश प्रजापति, लोकेंद्र मेहता
महिदपुर
बहादुर सिंह चौहान भाजपा, दिनेश जैन कांग्रेस, राधेश्याम बसपा, राजेश कुमार वर्षी आजाद समाज पार्टी काशीराम, निर्दलीय दुर्गेश, प्रताप आर्य, सोनू विश्वकर्मा, जुबेर खान, तवर सिंह, बहादुर सिंह
तराना
ताराचंद गोयल भाजपा, महेश परमार कांग्रेस, जगदीश चौहान बसपा, निर्दलीय महेश परमार, रामचंद्र गणपत
घटिया
सतीश मालवीय भाजपा, रामलाल मालवीय कांग्रेस, बालू सिंह भेरूलाल और रवि राधेश्याम आजाद समाज पार्टी काशीराम, निर्दलीय मदनलाल जगन्नाथ मिमरोट, रमेश चंद्र बगदीराम, जीवन सिंह देवड़ा
ये भी पढ़े- MP Election के बीच महंगाई का तड़का, प्याज की बढ़ती कीमत पर कब लगेगा ब्रेक, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications