Ujjain news: कार्यकर्ताओं का कांग्रेस को अल्टीमेटम, सरकार बनाना है तो बड़नगर का टिकट बदलो

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

MP Assembly Election 2023 में जहां कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों का चयन कर प्रत्याशी बनाया है तो वही कुछ जगहों पर बगावत भी शुरू हो गई है। उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा सीट से विधायक रहे मुरली मोरवाल का टिकट कांग्रेस द्वारा काटे जाने के बाद मुरली मोरवाल के समर्थकों में काफी ज्यादा नाराजगी देखी गई।

समर्थकों का मानना है कि, बड़नगर विधानसभा के हजारों हजार निष्ठावान कार्यकर्ताओं का पार्टी ने अपमान किया है इसका अंजाम पार्टी को बड़नगर के आसपास की 10 सीटों पर भुगतना पड़ेगा और अगर सरकार बनाना है तो बड़नगर से कांग्रेस का टिकट बदल दो।

Ujjain

कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

बड़नगर से विधायक रहे मुरली मोरवाल ने अपने समर्थकों के साथ भोपाल में कमलनाथ के बंगले के बाहर जमकर हंगामा किया। मुरली मोरवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि, बड़नगर का टिकट बदला जाए नहीं तो पार्टी को आसपास की 10 सीटों पर इसका बड़ा खामियांजा भुगतना पड़ेगा।उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे मुरली मोरवाल का टिकट कांग्रेस द्वारा काटे जाने से वह बेहद नाराज है। उन्होंने पहले ही कहा था की, उन्हें खरीदने के लिए करोड़ों रुपए के ऑफर थे लेकिन उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित होकर उसे ठुकरा दिया था, और पार्टी ने इसी बात का इनाम मुझे दिया है।

लगातार जारी है प्रदर्शन

मुरली मोरवाल अपने समर्थकों के साथ भोपाल में कमलनाथ के बंगले के बाहर जाकर हंगामा किया। बता दें की, बड़नगर से इस बार कांग्रेस ने एडवोकेट राजेंद्र सिंह सोलंकी को अपना प्रत्याशी किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद अब लगातार विरोध प्रदर्शन का सिलसिला देखने में लगा है, जहां राजधानी भोपाल में लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभाओं से पहुंचकर विरोध दर्ज करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, अब संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की कुछ विधानसभाओं पर घोषित किए गए टिकट को बदल सकती है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इस विधानसभा से कांग्रेस बदल सकती है प्रत्याशी, कुछ ऐसा है कारण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+