MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं आगर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल की आगर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े विधायक हैं।
यह विधानसभा उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। आगर विधानसभा सीट के अंतर्गत कई धार्मिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के मनोहर उंटवाल और कांग्रेस के विपिन वानखेड़े के बीच मुकाबला था। उंटवाल ने 2490 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशी वानखेड़े को हरा दिया। वहीं इसके बाद साल 2020 में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े ने बीजेपी के मनोज ऊंटवाल को हराया था। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां से जीतकर आई थी और मनोहर उंटवाल आगर सीट से विधायक चुने गए थे। वहीं अब एक बार फिर साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां आगर विधानसभा में चुनावी हलचल देखने मिल रही है।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
आगर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए अलग पहचान रखती है। यही कारण है कि, यहां जनता से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बड़नगर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications