सातवीं संतान के रूप में बेटा पैदा हुआ तो मां ने 12 घंटे बाद कर डाला नवजात का यह हाल, CCTV से खुली पोल

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला अस्पताल में जन्म के 12 घंटे बाद ही माँ अपने नवजात बेटे को अस्पताल में छोड़कर चली गयीा। इसके बाद नवजात की रोने की आवाज सुनकर अस्पताल में की नर्सोंं ने ही बच्चे को अपने पास रखा और बच्चे को छोड़ने वाली माँ की छानबीन शुरू की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी के आधार पर बच्चे की माँ को खोज लिया और अब बच्चे को मातृ छाया में दे दिया गया है।

Mother left new born Baby In ujjain District Hospital

सीसीटीवी में दिखाायी दे रही श्यामू बायीं ने सोमवार शाम 7 बजे के लगभग एक बेटे को जन्म दिया था और मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे श्यामू बायीं अस्पताल से निकल गई। अपने नवजात बच्चे को अस्पताल परिसर के बोहरा वार्ड के पीछे छोड़ गयी। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इधर, पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी की मदद से पहले ऑटो वाले और फिर बच्चे की मांं तक भी पहुंच गई।

Mother left new born Baby In ujjain District Hospital

बच्चे की माँ ने बताया कि उसे पहले से ही 6 बच्चे हैं और अब वो इस बच्चे को रखने में सक्षम नहीं है। इसी कारण नवजात को छोड़कर चली गयी थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी जितेन्द्र भास्कर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान हो सकी है। फिलहाल बच्चा मातृ छाया को सौंप दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने उसका नाम प्रिंस रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+