Mohan Yadav ने किए महाकाल दर्शन, CM बनने के बाद पहली बार उज्जैन आगमन
Mohan Yadav ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, जहां मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहन यादव गृह नगर उज्जैन पहुंचे। यहां पहुंचते ही मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं इसके बाद भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे मोहन यादव ने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया।
पारंपरिक वस्त्र धारण कर गर्भ गृह में पहुंचे CM मोहन यादव ने भगवान महाकालेश्वर का दुग्ध अभिषेक किया। साथ ही उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की आरती भी की है। इस दौरान CM मोहन यादव के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी नजर आ रहे थे।

सभी पर कृपा करते हैं महाकाल
भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे CM मोहन यादव भगवान महाकाल की भक्ति में ली नजर आ रहे थे, जहां मस्तक पर तिलक धारण कर मोहन यादव लगातार मंत्रों का जाप करते दिखाई दे रहे थे। भगवान महाकाल के दर्शन कर बाहर आए मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं शपथ ग्रहण करने के बाद सीधे बाबा महाकाल के दरबार आया हूं। यहां से विधायक भी हूं, और स्वाभाविक रूप से हम सभी की इच्छा रहती है, कोई भी काम का नया दायित्व मिलता है, तो बाबा के दर्शन करना चाहिए, यहां के बाद सीधे कैबिनेट मीटिंग अटेंड करना है, वहां अपना चार्ज लेना है। इसलिए बाबा का आशीर्वाद देने आया था, बाबा हम सभी पर कृपा करते हैं।
52 साल बाद बने CM
यह धर्म नगरी उज्जैन के लिए बड़े गौरव की बात है कि 52 वर्षों बाद मुख्यमंत्री के तौर पर उज्जैन से विधायक रहे डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके डॉक्टर मोहन यादव अब भोपाल में रहकर प्रदेश की कमान संभालेंगे। उज्जैन के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि, उज्जैन से तीसरी बार के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया है। वहीं कार्यकर्ता भाजपा के झंडों के साथ सड़कों पर निकल आए हैं, और आतिशबाजी के साथ जश्न में डूब कर एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। भगवान महाकाल की नगरी से यह दूसरी बार है की उज्जैन में विधायक रहे यह दूसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे 52 साल पहले विधायक रहे प्रकाश चंद सेठी मुख्यमंत्री बने थे।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav अब उज्जैन में नहीं रूक सकेंगे रात, इस शहर में दो राजा नहीं रहते साथ












Click it and Unblock the Notifications