Ujjain : 5 महीने से लापता बेटे के लिए करने आए थे मन्नत, Mahakal दर्शन करते ही हो गई इच्छा पूरी

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से हैरान करने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां 5 महीने से लापता बेटे के लिए मन्नत मांगने उत्तर प्रदेश से धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे पिता ने बेटे के लापता होने का दुखड़ा बाबा महाकाल को सुनाया, और अर्जी लगाते हुए जल्द से जल्द बेटे के मिल जाने की मन्नत मांगी। बस फिर क्या था, करीब 1 घंटे के बाद ही शहर के एक आश्रम में उनका बेटा उन्हें मिल गया। वहीं अब इस वाक्ये के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है, जहां सभी इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहे हैं।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

यह पूरा वाक्या कासगंज जिले के रामसिंहपुरा में रहने वाले पिता के साथ हुआ, जहां लगभग 5 महीने से मानसिक रूप से कमजोर और उनका बेटा छत पर सो रहा था, लेकिन जब वह सुबह उठे तो बेटा नजर नहीं आया। गांव भर में ढूंढने के बाद पिता हिम्मत हारने लगे, जिसके बाद पिता अपने दोस्त के साथ बेटे के मिलने की मन्नत लेकर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। महाकाल दर्शन करने के बाद पिता को एक ऐसे आश्रम के बारे में पता चला, जहां बेसहारा लोगों को पनाह दी जाती है। युवक ने एक बार आश्रम में जाकर बेटे के बारे में पता कर ललेने का मन बनाया, जिसके बाद आश्रम के संस्थापक ने जैसे ही पिता को उसके बेटे की फोटो दिखाई वैसे ही युवक की आंखों से आंसू छलक पड़े।

इस तरह युवक पहुंचा आश्रम

इस तरह युवक पहुंचा आश्रम

आश्रम से जुड़े लोगों की माने तो युवक उज्जैन के एक रोड पर दयनीय हालत में मिला था, जिसे देखकर चाइल्डलाइन की टीम ने पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति में पेश किया था, जहां से उसे बाल गृह में भेज दिया गया था। बच्चे से जब आश्रम के लोगों ने उज्जैन पहुंचने का जरिया पूछा तो वह बता भी नहीं पाया था। साथ ही उसे यह भी नहीं मालूम था कि, वह उज्जैन कैसे पहुंचा। बताया जा रहा है कि, उज्जैन पहुंचने के बाद बच्चे ने अपने हाथ पर महाकाल जरूर लिखवाया था, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह उज्जैन कैसे पहुंचा।

पिता ने कही कुछ ऐसी बात

पिता ने कही कुछ ऐसी बात

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पिता बस इतना ही कह पाए कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद देने के लिए उज्जैन बुलाया था। इधर, इस पूरे मामले के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है, जहां सभी इसे भगवान महाकाल का आशीर्वाद बता रहे हैं। धार्मिक नगरी उज्जैन में दूर-दूर से लोग आते हैं। यही कारण है कि, अक्सर यहां इस तरह के मामले भी देखने मिल जाते हैं। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए देशभर से लोग धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग भगवान महाकालेश्वर का दर्शन लाभ प्राप्त करते हैं। वहीं अब हर तरफ इस वाक्ये की चर्चा है, जहां महाकाल कृपा से एक पिता ने अपने खोए हुए बेटे को वापस पा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+