Mahakal मंदिर में लगी ऐसी सूचना, जो श्रद्धालुओं के लिए जानना है जरूरी
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में लगातार भस्म आरती और दर्शन के नाम पर अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे थे, जहां अब इन मामलों से निपटने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर परिसर में सूचना बोर्ड लगा दिए हैं, जिन पर स्पष्ट तौर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा दर्शन और पूजन के लिए पैसों की मांग करने पर सूचना देने की बात लिखी गई है।
इधर, अब मंदिर परिसर में लगाए गए सूचना बोर्ड के बाद संभावना जताई जा रही है कि, दर्शन और पूजन के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर लगाम लगेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाये गए
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाये गए है, जिससे श्रद्धालुओं को भस्मार्ती, मंदिर प्रवेश के लिए, या दान के संबंध में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या कर्मचारी से संपर्क ना करें ना ही कोई राशि किसी व्यक्ति को दे शीघ्र दर्शन अथवा भस्म आरती के लिए जो शुल्क निर्धारित है, उसका भुगतान सिर्फ काउंटर पर ही करे। साथ ही किसी के द्वारा राशि मांगने पर सूचना बोर्ड पर लिखे नम्बर पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुप्रसिद्ध भस्म आरती की बुकिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, सुगम और सुचारू बनाने के लिए उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में नई व्यवस्था 1 जून से लागू कर दी गई है। जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए 9153 श्रद्धालुओं की भस्म आरती की रिक्वेस्ट स्वीकृत की गई हैं। साथ ही अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह की बुकिंग भी ओपन रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालु पहले से ही अपनी भस्म आरती प्लान सकेंगे। जिसमें हर माह की एक तारीख को अगले माह की भस्म आरती की बुकिंग जारी कर दी जाएगी। जैसे कि 1 जून को अगले जुलाई माह की बुकिंग जारी की गई है। साथ ही उसके आगमी 3 माह के लिए भस्म आरती की बुकिंग ओपन रहेगी।
श्रद्धालुओं को अपनी भस्म आरती बुकिंग की जानकारी उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजी जायेगी। श्रद्धालुओं को 24 घंटे के अंदर निर्धारित शुल्क जमा कर अपने पास जनरेट करने होंगे। 24 घंटे के अंदर पास नहीं जनरेट करने पर श्रद्धालु की रिक्वेस्ट कैंसल कर दी जाएगी और वेटिंग लिस्ट की मैरिट के आधार पर श्रद्धालु की रिक्वेस्ट स्वीकार की जाएगी।
ये भी पढ़े- Mahakal को भक्त ने भेंट किया चमचमाता स्वर्ण मुकुट, कीमत जान हर कोई चौंका












Click it and Unblock the Notifications