Mahakal temple और Mahakal lok के आसपास चलेगी ई-रिक्शा, इन बातों का रखना होगा ध्यान

धार्मिक नगरी उज्जैन के सभी ई-रिक्शा चालकों का डाटाबेस अगले 15 दिन में तैयार करवाया जाएगा। ई-रिक्शा पर नंबरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।

ujjain

Recommended Video

    उज्जैन: रेलवे बजट को लेकर उज्जैन को मिली बड़ी सौगात, सांसद ने दी विशेष जानकारी

    धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिले के सभी ई-रिक्शा चालकों का डाटाबेस अगले 15 दिन में तैयार करवाया जाये। ई-रिक्शा पर नंबरिंग सिस्टम लागू किया जाये। हर ई-रिक्शा को एक यूनिक आईडी प्रदाय की जाये। सभी वाहन जिनमें जीपीएस लगे हैं उन्हें स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाये।

    महाकाल लोक के आसपास चलेंगे ई- रिक्शा

    महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के आस-पास 500 से 700 मीटर के दायरे में नो व्हीकल झोन बनाये जाने पर चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि, श्रद्धालुओं को अवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाये। चारधाम मंदिर के समीप नगर पालिक निगम और उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा निजी जनभागीदारी के अंतर्गत उज्जैन स्मार्ट सिटी ट्रान्सपोर्ट लिमिटेड के अनुबंधित ई-रिक्शा सीमित संख्या में संचालित किये जायें। इसके लिए टेंडर बुलाये जायें। उक्त ई-रिक्शा चालकों द्वारा आरटीओ के अनुसार निर्धारित दर पर रिक्शा का संचालन उक्त क्षेत्रों में किया जायेगा।

    कलेक्टर ने कही ये बात

    बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, बाहर से आने वाले श्रधालुओं से ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाने तरीके से किराया वसूल किये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अत: आरटीओ द्वारा अभियान चलाया जाकर एक रेट लिस्ट का निर्धारण किया जाये। प्रत्येक ई-रिक्शा को यह रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करनी होगी। रेट लिस्ट आरटीओ द्वारा अप्रूव्ह की जायेगी। शहर में लगातार बढ़ रही ई-रिक्शा की संख्या के मद्देनजर कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ई-रिक्शा डिलर्स नए ई-रिक्शा का पंजीयन ना कराएं। नये ई-रिक्शा का ट्रेड सर्टिफिकेट इश्यू न करें। केवल उज्जैन जिले में रजिस्टर्ड ई-रिक्शा ही चलाये जाने की अनुमति प्रदान की जाये। बैठक में जानकारी दी गई कि उज्जैन शहर में वर्तमान में तीन हजार ई-रिक्शा संचालित किये जा रहें हैं। चारधाम मंदिर और छोटा रुद्र सागर की तरफ बड़े वाहनों का प्रवेश पूर्णरूप से बंद किये जाने के निर्देश दिये गये।

    ये भी पढ़े- Anupama में किंजल का किरदार निभाने वाली निधी शाह ने किए Mahakal दर्शन, कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+