Ujjain News: होली खेलते समय महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 13 श्रद्धालु झुलसे
Ujjain News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली खेल रहे थे।
घटना को देखते हुए मंदिर का नंदी हॉल खाली कराया गया और भस्म आरती में शामिल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया।

गर्भगृह में आग लगते ही वहां मौजूद श्रद्वालुओं में भगदड़ गई।इसके बाद तुरंत जिला अस्पताल से एंबुलेंस को बुलवाया गया और घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया है।जहां प्राथमिक इलाज के बाद 4 लोगों को इंदौर रेफर किया है और बचे हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की है। घटना के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार गर्भगृह में पुजारी आरती कर रहे तभी पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था जिससे आग भड़क गई।
गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी, संजीव पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए।
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार घटना में 13 लोग झुलसे हैं। 4 लोगो को इंदौर रेफर किया गया है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। बाकी बचे हुए घायलों का उज्जैन के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications