Mahakal मंदिर के बाहर आए दिन विवाद, एक बार फिर महिलाओं में चली चप्पल, Video Viral
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
Ujjain में महाकाल मंदिर के सामने आधा दर्जन से अधिक महिलाएं एक दूसरे से बुरी तरह लड़ीं। इन महिलाओं ने महाकाल थाने के सामने भी जमकर मारपीट की थी। उज्जैन के महाकाल मंदिर के आसपास इन दिनों रुद्राक्ष और मालाएं बेचने वाली महिलाएं बुरी तरह एक-दूसरे से लड़ाई कर रही हैं।
इन महिलाओं ने महाकाल थाने के सामने एक दूसरे से मारपीट की थी। उसके पहले सुबह करीब आधा दर्जन महिलाओं ने महाकाल के सामने अपना स्वीट वाले रोड पर करीब आधा घंटे तक इन महिलाओं ने एक दूसरे के साथ चोंटी पकड़ पकड़ कर मारपीट करती रही।

कुछ ऐसा है मामला
महिलाओं ने एक-दूसरे को सड़क पर गिरा दिया। कुछ महिलाएं पास की दुकान पर भागी तो उन पर झाड़ू से हमला किया। परेशान दुकानदारों ने महिलाओं पर पानी फेंका और झगड़ा शांत करने का प्रयास किया। लगातार हो रही इन महिलाओं के झगड़े से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह महिलाएं जानबूझकर लड़ती हैं, और लोगों की भीड़ लगने के बाद इनके साथ के बच्चे या लड़के लोगों के मोबाइल और पर्स चुरा कर भाग रहे हैं। इधर, मारपीट की घटना के बाद पुलिस अब मामले की जांच में टूट गई है, तो वहीं आमजन का मानना है कि इस तरह की घटनाक्रम से शहर की छवि खराब हो रही है।
आए दिन होता है विवाद
महाकाल मंदिर परिसर के आसपास मौजूद अन्य व्यापारियों की मानें तो यहां आए दिन इसी तरह का विवाद होता रहता है, जहां पिछले दिनों भी एक बड़ा विवाद देखने मिला था। वहीं इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। साथ ही इस तरह के विवादों पर लगाम लगाई जा सके, इसको लेकर भी खास पहल पुलिस और प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही। यही कारण है कि, आए दिन व्यापारियों के बीच विवाद की स्थिति बनती है, जिसके चलते मारपीट जैसे घटनाक्रम भी सामने आते हैं। वहीं किसी दिन यह विवाद कोई बड़ा रूप न ले ले, इस बात का ध्यान भी पुलिस और प्रशासन को रखना होगा, और मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
ये भी पढ़े- Ujjain news: नए साल पर सभी श्रद्धालु कर सकेंगे महाकाल भस्म आरती के दर्शन, ऐसे मिलेगी एंट्री












Click it and Unblock the Notifications