Sawan 2023: Mahakal मंदिर के गर्भ गृह में 4 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रवेश पर लगी रोक, ये है कारण
धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन और भादौ माह से पहले तैयारी का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां भगवान महाकालेश्वर मंदिर में 4 जुलाई से 11 सितंबर तक गर्भ गृह में आम लोगों का प्रवेश निषेध रखने का फैसला स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है। साथ ही महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाला लड्डू प्रसाद भी 40 रूपए तक महंगा कर दिया गया है।
रविवार को हुई महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिसमें आगामी सावन और भादौ मास के चलते महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने 4 जुलाई से 11 सितंबर यानी 70 दिनों तक गर्भ गृह में आम लोगों का प्रवेश निषेध कर दिया है। सावन और भादौ माह में होने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

प्रबंध समिति ने लिए महत्वपूर्ण फैसले
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से लिए गए निर्णय अनुसार श्रावण में कावड़ यात्रियों के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक जलाभिषेक के लिए व्यवस्था गेट नंबर एक और चार से की जाएगी। इसी के साथ श्रावण के दौरान मंदिर क्षेत्र में नो विकल जोन का पालन कराया जाएगा। श्रावण महोत्सव का आयोजन 8 जुलाई से 9 सितंबर तक किया जाएगा, जिसमें 30 से ज्यादा प्रस्तुति जाएगी, और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को बुलाया जाएगा। उधर, स्थानीय लोग 11 जुलाई से आधार कार्ड दिखाकर अलग द्वारा से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे, जहां इसके लिए अलग व्यवस्था बनाई गई।
अन्य बैठक में हुए ये फैसले
इससे पहले बुधवार को कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में आगामी श्रावण-भादौ मास-2023 में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन, भगवान महाकालेश्वर की निकलने वाली सवारी और नागपंचमी पर्व पर की जाने वाली दर्शन व्यवस्था की समीक्षा हेतु बैठक की है। उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ मास 4 जुलाई 2023 से प्रारंभ होकर 11 सितम्बर 2023 तक मनाया जायेगा। बैठक में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी द्वारा पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
ये भी पढ़े- Kanwar yatra 2023 की तैयारी, भगवान महाकाल को जल अर्पित करने के मिलने लगे आवेदन












Click it and Unblock the Notifications