Ujjain: नए साल पर महाकाल दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, भक्तों ने देखा चमत्कार
उज्जैन में नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल की भस्मारती से की गई। देश भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भस्मारती में शामिल होकर नए वर्ष की मंगलकामना की है।
नव वर्ष के अवसर पर बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया और महाआरती हुई। ऐसी मान्यता है की बाबा महाकाल की भस्मारती की एक झलक पाने से हर व्यक्ति, विशेष हो जाता है।

उज्जैन में नए साल के पहले दिन श्री महाकालेश्वर मन्दिर में सुबह 6 बजे के पूर्व से ही श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन हेतु दर्शनार्थी गण कतारबद्ध हो गए थे। मंदिर प्रबंध समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि, कम समय मे श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो, इसलिए चाक-चौबंद व्यवस्थाए की है।
महाकाल दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त दूर दराज से मंदिर पहुंचे थे, जहां भक्तों ने बताया कि, उनके दर्शन होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। इतनी भीड़ में इतने आराम से दर्शन महाकाल के हुए हैं, जैसे मानों यह भगवान की ही कोई लीला या चमत्कार हो।
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नया साल अनूठे अंदाज में मनाया गया। यहाँ देश के कोने-कोने से आए श्रधालुओ ने सुबह 4 बजे महाकाल की भक्ति में लीन होकर अपने नए साल की शुरुआत की है। नए साल की पहली सुबह में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ अर्थात् दूध, दही, घी, शकर व शहद से बाबा को नहलाया गया। उसके बाद चंदन का लेपन कर सुगन्धित द्रव्य चढ़ाए और भाँग से शृंगारित किया गया। इस बीच पंडितो द्वारा मंत्रोचारण किए गए।
फिर, बाबा को श्वेत वस्त्र ओढ़ाकर भस्म रमाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे,ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्म आरती की गई। नए साल की भस्म आरती में शामिल होने आए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। किसी ने अपने परिवार की सुख शांति के लिए कामना की तो किसी ने देश के अमन चेन व समृद्धि को लेकर मत्था टेका।
ये भी पढ़े- Ujjain: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का आगाज, प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर क्या रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications