Ujjain: Mahakal दरबार में Mahashivratri की तैयारी, ऐसी रहेगी दर्शन की व्यव्स्था
महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी को पट खुलते ही सुबह 4 बजे से ही दर्शन शुरू हो जायेंगे, कलेक्टर ने दर्शनार्थियों के लिये हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। अधिकारी-कर्मचारी अच्छा व्यवहार रखें।

धार्मिक नगरी उज्जैन में विश्वप्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के दरबार में महाशिवरात्रि का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। यही कारण है की, अबकी बार भी भगवान महाकालेश्वर के दरबार में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी को पट खुलते ही सुबह 4 बजे से ही दर्शन शुरू हो जायेंगे, कलेक्टर ने दर्शनार्थियों के लिये हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। अधिकारी-कर्मचारी अच्छा व्यवहार रखें। दर्शनार्थी जब वापस जायें तो सुखद एहसास लेकर जायें, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया।

कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने त्रिवेणी संग्रहालय स्थित सभाकक्ष में बैठक लेकर महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया। कलेक्टर ने इस बार 18 फरवरी को पट खुलते ही सुबह 4 बजे से दर्शन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में कलेक्टर ने महाकालेश्वर प्रशासक को कहा है कि, दर्शनार्थी के लाइन में लगने के बाद दर्शन करने तक की प्रक्रिया को यथासंभव सुखद बनाया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी विनम्र व्यवहार करते हुए दर्शनार्थियों को सुखद एहसास करायें। कलेक्टर ने इसके लिये पार्किंग, मेटिंग बिछाने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया
बैठक में कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान देते हुए मन्नत गार्डन, कर्कराज, भील समाज धर्मशाला की पार्किंग के साथ-साथ कलोता धर्मशाला के स्थान को भी पार्किंग के लिये लेने को कहा है। जूता स्टेण्ड पर जूता उतारने के बाद श्रद्धालुओं को अलग-अलग कलर के टोकन दिये जायेंगे, जिससे उनको वापसी में जूता स्टेण्ड को खोजने में समस्या न हो। बैठक में श्रद्धालुओं के प्रवेश तथा निर्गम व्यवस्था, श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था हेतु बेरिकेट लगाने, एलईडी एवं सीसीटीवी लगाने, पीए सिस्टम व खोयापाया केन्द्र स्थापित करने व मन्दिर कंट्रोल रूम के सम्बन्ध में चर्चा कर व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया गया।

12 लड्डू काउंटर लगाये जायेंगे
बैठक में बताया गया कि, बड़ा गणेश के पास एक ही स्थान पर लाइन से 12 लड्डू काउंटर लगाये जायेंगे, जिससे दर्शन कर वापस जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी लेने में परेशानी न आये। कलेक्टर ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग को अस्थायी रूप से चिकित्सा केन्द्र स्थापित कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया है। कलेक्टर ने साथ ही बेरिकेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया एवं आने-जाने के मार्गों पर फ्लेक्स के दिशा सूचक बोर्ड लगाने के लिये कहा है। कलेक्टर ने बेरिकेटिंग एरिया के साथ स्थान-स्थान पर पेयजल व्यवस्था करने के लिये कहा है।
ये भी पढ़े- Mahakal नगरी में Mahashivratri पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रज्जवलित होंगे 18 लाख दीपक












Click it and Unblock the Notifications