Ujjain news: भक्तों का हाल जानने निकलेंगे महाकाल, सावन की तरह कार्तिक माह में निकलेगी सवारी
श्रावण-भाद्रपद माह की तरह श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक माह की पहली सवारी सोमवार 20 नवंबर को सभामंडप में सायं 04 बजे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद राजसी ठाट-बाट के साथ निकाली जाएगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, भगवान श्री महाकालेश्वर श्री मनमहेश के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

सवारी में दर्शन देने निकलेंगे महाकाल
श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी में पुलिस बैण्ड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल के जवान आदि के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार कहारवाडी होते हुए रामघाट क्षिप्रातट पहुंचेगी, वहां मॉ क्षिप्रा के जल से पूजन-अर्चन पश्चात भगवान महाकाल की सवारी रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोड की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
इसी क्रम में परंपरानुसार श्री महाकालेश्वर भगवान की कार्तिक एवं अगहन (मार्गशीर्ष) माह में निकलने वाली श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारियॉ क्रमशः द्वितीय सवारी 27 नवम्बर, तृतीय सवारी 04 दिसम्बर तथा शाही सवारी 11 दिसम्बर 2023 को निकाली जावेगी। हरिहर मिलन की सवारी रविवार 25 नवम्बर 2023 को निकाली जाएगी। सवारी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
प्रजा का हाल जानने निकलते हैं महाकाल
सावन और भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जहां वे अपनी प्रजा का हाल जानते हैं। चांदी की पालकी में सवार होकर जैसे ही बाबा महाकाल मंदिर परिसर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने मिलता है। यही कारण है कि, बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।
ये भी पढ़े- IND vs AUS: भारत की जीत के लिए महाकाल से प्रार्थना, शिवलिंग के पास खिलाड़ियों का फोटो रख किया अनुष्ठान












Click it and Unblock the Notifications