IND vs AUS: भारत की जीत के लिए महाकाल से प्रार्थना, शिवलिंग के पास खिलाड़ियों का फोटो रख किया अनुष्ठान

IND vs AUS के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय टीम की जीत के लिए शिवलिंग के पास खिलाड़ियों के फोटो रखकर विजय अनुष्ठान किया गया।

फाइनल मुकाबले खेले जाने से पहले करोड़ देशवासी भारत की जीत की कामना कर रहे हैं। वही देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, तो वहीं देश और दुनिया के अलग-अलग मंदिरों में भारत की जीत के लिए प्रार्थना भी की जा रही है।

Mahakaleshwar Temple

जीत के लिए विजय अनुष्ठान

पुजारी महेश गुरु ने बताया कि, विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद बना रहे इसके लिए विशेष मंत्र उच्चारण के साथ अनुष्ठान किया गया है और भारत की जीत की कामना की गई है।दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबला पर देश और दुनिया की नजर की हुई है। क्रिकेट प्रेमियों में फाइनल मुकाबले को लेकर खासा उत्साह है। मंदिर में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु भी टीम भारत की जीत की कामना कर रहे हैं।

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+