Uttrakhand की टनल में फंसे मजदूरों के लिए महाकाल से प्रार्थना, पुजारियों ने की विशेष आराधना
उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 मजदूरों के लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया जा रहा है। जलाभिषेक मंदिर के पंडित पुजारी और पुरोहित ने किया। बता दें कि उत्तराखंड के टनल में पिछले दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं, उनकी कुशलता की कामना को लेकर महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना कर उनकी सुरक्षा की कामना की गई ।
दिवाली के दिन से ही सुरंग का एक हिस्सा गिर जाने से 41 मजदूर सुरंग में फंस गए तब से ही उन्हें सुरक्षित बाहर लाने के प्रयास किया जा रहे हैं। सुखद बात यह है कि डॉक्टरी मशीन एंडोस्कोपी की सहायता से एक वीडियो सामने आया, जिसमें सभी 41 में मजदूर सुरक्षित व स्वस्थ दिख रहे हैं तथा उन्हें खाने के लिए पाइप के जरिए दलिया खिचड़ी और जूस पहुंचाया जा रहा है।

महाकाल मंदिर में पूजन
महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में उनकी कुशलता के लिए व सुरक्षित बाहर उनको निकाला जा सके इसके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा रहा है। गौरतलब है कि, पूरे देश में जब भी कोई विकट आपदा स्थिति सामने आई है तो उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उस स्थिति से निपटने के लिए व सुरक्षा की दृष्टि से गर्भ गृह में विशेष अनुष्ठान, पूजा अर्चना, महामृत्युंजय का जाप, जलाभिषेक इत्यादि किए जाते हैं, ताकि विकट परिस्थितियों से सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
कुछ तरह हुआ हादसा
उत्तराखंड के उत्तरकाशी सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में दिवाली के दिन से 41 मजदूर फंसे हुए हैं। राज्य से लेकर केंद्र सरकार मजदूरों को बाहर निकालने में जुटी है। इसके लिए देश की एक्सपर्ट एजेंसियों के अलावा विदेशी एक्सपर्ट भी सिलक्यारा डटे हुए हैं। टनल हादसे को 10 दिन पूरे हो गए हैं। पहले ही दिन से मजदूरों को बचाने के लिए कई तरह के प्लान बनाए जा चुके हैं। हालांकि अब मजदूरों तक पका हुआ खाना और कैमरा पहुंचाया जा चुका है। इससे जल्द ही मजदूरों के बाहर आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सामने आए वीडियो में वीडियो में श्रमिक स्वस्थ और सामान्य तरीके से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सभी ने अब राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कार्तिक मेले में बिकने आए गधे और खच्चर, सलमान और आलिया की कीमत 45 हजार पार












Click it and Unblock the Notifications