Indore news: इंदौर में जमकर बरस रहे बदरा, पिछले 24 घंटे में 2 इंच से अधिक वर्षा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के महू में सर्वाधिक 51 मिलीमीटर (दो इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसी तरह देपालपुर क्षेत्र में 47.8 मिलीमीटर (पौने दो इंच से अधिक) वर्षा हुई है। इसे मिलाकर जिले में इस अवधि में 23.2 मिलीमीटर (लगभग एक इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 368.7 मिली मीटर (साढ़े 14 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष इस अवधि में हुई वर्षा से 145.9 मिली मीटर (लगभग पौने छ: इंच) अधिक है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले में 222.8 मिली मीटर (पौने नौ इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

कुछ ऐसी रही बारिश की स्थिति
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 265.8 मिमी., महू में 344 मिमी., सांवेर में 407.8 मिमी., देपालपुर में 550.8 मिमी., गौतमपुरा में 370.7 मिमी. और हातोद में 272.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 257.6 मिमी., महू में 184 मिमी., सांवेर में 250.2 मिमी., देपालपुर में 282.7 मिमी., गौतमपुरा में 139.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
लो प्रेशर सिस्टम बना
मानसून की एंट्री के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते बदले मौसम के मिजाज का असर अब पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां लो प्रेशर सिस्टम के चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। उधर, मानसून के चलते हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है।
ये भी पढ़े- Indore news: कागज की कतरन से कलाकार ने बनाई सुंदर कलाकृति, निगम कमिश्नर ने की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications