Ujjain : Mahakal lok का दूसरा चरण जल्द होगा पूरा, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Mahakal lok भाग-2 के निर्माण कार्य जून-2023 की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा स्मार्ट सिटी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण को दिये गये हैं।

ujjain

Mahakal lok भाग-2 के निर्माण कार्य जून-2023 की समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा स्मार्ट सिटी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण को दिये गये हैं। कलेक्टर ने महाकाल लोक भाग-2 के निर्माण कार्यों में महाराजवाड़ा कॉम्पलेक्स के जीर्णोद्धार, मृदा फेज-2 के तहत छोटा रूद्र सागर का जीर्णोद्धार, रूद्र सागर की ओर से शिखर दर्शन के कार्यों एवं इमरजेंसी इंट्री व एक्जिट के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, एडीएम संतोष टैगोर, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, एसडीएम कल्याणी पाण्डे सहित स्मार्ट सिटी एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं इंजीनियर मौजूद थे।

बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

बैठक में जानकारी दी गई कि, महाराज वाड़ा कॉम्पलेक्स के जीर्णोद्धार एवं हैरिटेज धर्मशाला के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जून-2023 तक उक्त कार्य को पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित है। महाराजवाड़ा परिसर से थाने एवं पुलिस क्वाटर के शिफ्टिंग के कार्य को भी तेजी से करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। छोटा रूद्र सागर झील के जीर्णोद्धार व क्लिनिंग का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। छोटा रूद्र सागर के जीर्णोद्धार के कार्य की समय सीमा 20 अक्टूबर 2023 निर्धारित है। इस क्षेत्र की लैंडस्केपिंग के साथ 8 ध्यान कुटियाओं का निर्माण भी होगा। कलेक्टर ने ध्यान कुटियाओं का निर्माण बांस से करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने इमरजेंसी एक्जिट एवं इंट्री के निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश देते हुए युटिलिटी को तुरन्त शिफ्ट करने के लिये कहा है। इसी तरह मेघदूत गार्डन पार्किंग का कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद अब महाकाल लोक को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में आम जनता अब महाकाल लोक को निहारने पहुंच रही है। प्रदेश और देश के अलग-अलग स्थानों से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं में महाकाल लोक को निहारने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain : Mahakal Mandir में महिला सुरक्षाकर्मियों ने बनाया डांस Video, मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+