Mahakal दर्शन के लिए फर्जी पास का लिया जा रहा सहारा, समिति बोली- हमने नहीं किए अनुमति पत्र जारी
धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन माह होने के चलते श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा नियमित दर्शनार्थियों के मंदिर में प्रवेश हेतु किसी भी प्रकार के अनुमति पत्र नहीं जारी किए गए हैं।
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, महाकालेश्वर मंदिर में नित्य दर्शन हेतु मंदिर प्रबंध समिति ने किसी भी प्रकार के अनुमति पत्र नहीं किए है, न ही किसी संस्था को इस हेतु अनुमति प्रदान की है। अतः सभी दर्शनार्थियों से निवेदन है कि, कृपया इस प्रकार के किसी बहकावे में न आये। इस प्रकार का कोई भी पास नहीं बनवाये, इसकी कोई उपयोगिता नहीं है।

बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं
ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर में 11 जुलाई 2023 से उज्जैन के नगरवासियों और नियमित दर्शनार्थियों हेतु अवंतिका नगर द्वार का शुभारंभ किया गया हैं। अवंतिका द्वार से उज्जैन निवासी अपना आधार कार्ड दिखाकर निःशुल्क प्रवेश कर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर सकते है। सावन माह होने के चलते श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचती है। यही कारण है कि, भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भारी भीड़ मंदिर परिसर में नजर आती है, जिसके चलते लोग प्रोटोकॉल और अन्य तरीके से दर्शन करना पसंद करते हैं।
भक्तों ने किए भगवान के दर्शन
सावन के चौथे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में हर्षोल्लास है, जहां भक्त भगवान भोलेनाथ की मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन कर रहे हैं, तो वहीं रिमझिम फुहारों के बीच सावन माह के पहले सोमवार पर धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने मिल रही है। राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार सावन माह के पहले सोमवार पर किया गया है। सबसे पहले सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार हुआ। सावन माह के पहले सोमवार पर भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन पाने मंदिर पहुंचे।
ये भी पढ़े- Sawan 2023: चौथे सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती, कीजिए मनमोहक श्रृंगार के दर्शन












Click it and Unblock the Notifications