Ujjain को विकसित करने के लिए सांसद ने घटाया था 32 किलो वजन, BJP ने फिर बनाया प्रत्याशी

आपने अक्सर बॉलीवुड में फिल्म एक्टर्स को तेजी से वजन घटाते देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं की अब वजन घटाने का ये ट्रेंड सियासत में भी चल पड़ा था, जब उज्जैन के सांसद और हाल ही में BJP प्रत्याशी बनाए गए अनिल फिरोजिया ने महज कुछ ही दिनों में अपना वजन 32 किलो तक कम करके ना सिर्फ जनता को चौंकाया, बल्कि सांसद जी का तेजी से घटता वजन देख उनकी ही पार्टी के दिग्गज भी हैरान रह गए थे, इतना ही नहीं सांसद जी की मेहनत और लगन से खुश हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने अपने वादे अनुसार उज्जैन को करोड़ो की सौगात दी थी।

धार्मिक नगरी उज्जैन को लगातार विकासकार्यों की सौगात मिलने का सिलसिला जारी है, जहां अब से कुछ वक्त पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने उज्जैन में लगभग 209 करोड़ से बनने वाले रोप वे को मंजूरी दे दी थी। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के कार्यालय में सांसदों और आला अधिकारियों की बैठक थी, जिसमें सांसद अनिल फिरोजिया भी पहुंचे थे, यहां उन्होंने अपना 32 किलो वजन कम करने के एवज में मंत्री गडकरी से निर्माण व विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की थी, जिस पर गड़करी ने रोप-वे के टेंडर के लिए 209 करोड़ रुपए तो स्वीकृत किए ही, साथ ही कई और सौगातें भी दी थी।

Ujjain

नितिन गडकरी ने दिया था चैलेंज

गौरतलब है की, एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मंच से सांसद फिरोजिया के सामने शर्त रखी थी, और वजन घटाने पर उज्जैन लोकसभा के विकास के लिए प्रति किलो एक हजार करोड़ रुपए देने का वादा किया था। वहीं जब सांसद फिरोजिया ने अपना वजन घटाया तो केंद्रीय मंत्री गड़करी ने भी अपना वादा निभाया और करोड़ो की सौगात के विकास के लिए दी थी। वहीं अब उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया ने महज कुछ ही दिनों में अपना वजन 32 किलो तक कम करके ना सिर्फ समर्थकों और जनता को चौंकाया, बल्कि अब तो सांसद का तेजी से घटता वजन देख उनकी ही पार्टी के दिग्गज भी हैरान रह गए थे।

BJP ने फिर बनाया प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जहां बीजेपी ने उज्जैन लोकसभा सीट से एक बार फिर अनिल फिरोजियान को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। अनिल फिरोजिया उज्जैन के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं, जहां से पहले फिरोजिया ने विधानसभा के चुनाव भी लड़े हैं। वहीं फिरोजिया की कर्मठता और उनकी लगन के लिए संगठन में उनकी खास पहचान है। यही कारण है कि, बीजेपी ने एक बार फिर अनिल फिरोजियान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

ये भी पढ़े- 'दो-चार लोग तो कांग्रेस में रहो', BJP में आना चाह रहे नेता से बोले कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+