Ujjain News: ढाई फीट के वोटर ने दिखाया गजब का हौंसला, मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला
Lok Sabha Chunav की हलचल के बीच मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर चौथे चरण का मतदान जारी है, जहां उज्जैन में मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करते नजर आए। वहीं उज्जैन निवासी 32 वर्षीय रोहित नागमोतिया की हाइट भले ही ढाई फीट की है, लेकिन हौंसले इससे कई गुना ज्यादा बड़े हैं, जहां रोहित ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया है।
रोहित नागमोतिया ने विकलांगता के बावजूद अपने परिवार के साथ लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी वोट रूपी आहुति डाली, जहां रोहित ने शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय कक्ष क्र.2 नलिया बाखल पहुंचकर वोट किया है।

उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र उज्जैन उत्तर के मतदान केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर क्रमांक 10, 11,12,15,16,17,18,19 और 20 क्षेत्र पिपली नाका निवासी 67 वर्ष की गंगा बाई लकवा से पीड़ित हैं। उन्होंने उनके बेटे लक्ष्मण सिंह मालवीय के साथ मतदान केंद्र पर आकर मतदान किया।
लक्ष्मण सिंह ने बताया कि, मतदान केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं चौक चौबंद की गई थीं। उनकी माता को मतदान स्थल तक ले जाने के लिए प्रवेश द्वार से व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। उल्लेखनीय है कि, सरस्वती विद्या मंदिर में बनाया गया मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र था। यहां मतदाताओं की सुविधा के लिए ठंडा पेयजल पर्याप्त छांव और शरबत वितरण भी किया जा रहा था।
चुनावी हलचल के बीच मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है, जहां मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतार देखने मिल रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतदान केंद्रों पर लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं, और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
चौथे चरण में मध्य प्रदेश की चिन्ह आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, और में प्रमुख तौर पर इंदौर, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, मंदसौर, देवास और उज्जैन लोकसभा सीट शामिल है। इंदौर में मतदान का सिलसिला जारी है, जहां सुबह से मतदान केंद्रों पर लंबी कतार नजर आ रही है.
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: दिग्गजों ने किया मतदान, उज्जैन में CM मोहन यादव, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने वोट डाला












Click it and Unblock the Notifications