Ujjain News: बिना बारिश क्षिप्रा नदी में बाढ़, अब नहीं होगा ऐसा चमत्कार
धार्मिक नगरी उज्जैन में पिछले दिनों क्षिप्रा नदी में अचानक पानी बढ़ जाने के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। दरअसल, यह हालत बिना सूचना दिए बांध के गेट खोल देने से बने थे, जिसके बाद अब कलेक्टर ने बैठक लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, तो वहीं आगे से इस तरह के हालात पैदा ना हो ऐसी बात भी कही है।
उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निर्देश दिए है कि, बाढ़ आपदा प्रबंधन से जुडे अधिकारी जिले में बाढ़ आपदा की स्थिति निर्मित न हो यह सुनिश्चित करें, कंट्रोल रूम से शिप्रा नदी के प्रमुख पॉइंट्स पर जल स्तर की निगरानी की जाएं।

उन्होंने गत दिवस शिप्रा नदी पर अचानक बड़े जल स्तर की पूर्व सूचना नहीं देने पर कंट्रोल रूम प्रभारी को नोटिस देने के निर्देश दिए। सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक में आयोजित की गई।
कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिप्रा नदी पर जलस्तर का बेहतर प्रबंधन किया जाएं।अचानक जल स्तर बढ़ने जैसी स्थिति दोबारा निर्मित न हों। कंट्रोल रूम का बेहतर संचालन किया जाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी कलेक्टर सिंह ने विभागवार समीक्षा की और पौधरोपण के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण की फोटों वायुदूत अंकुर एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए चयनित 4672 स्थलों में 10- 10 स्थल सभी जिला अधिकारियों को आवंटित किए जाएं, आवंटित स्थल पर पौधरोपण से लेकर उनकी देखरेदख की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारियों की होगी। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि, पौध-रोपण के लिए विभागों से संस्थाओं और वालंटियर्स की ब्लॉकवार बैठक आयोजित की जाए। ब्लॉकवार जाकर पौध रोपण की समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़े- Ujjain News: सावन में बदलेगा महाकाल मंदिर खुलने का समय, इन बातों का ध्यान रखें दर्शनार्थी












Click it and Unblock the Notifications