ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने CM यादव के सामने उज्जैन के लिए की बड़ी घोषणा, जल्द मिलेगा एयरपोर्ट
राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल समारोह में केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में मंच से सीएम डॉ मोहन यादव को एक तोहफा भी दिया। उन्होंने उज्जैन में भी एयरपोर्ट की घोषणा की। इसके बाद, मुख्यमंत्री यादव ने सिंधिया का अभिवादन किया।
वहीं कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि देशभर में 16 एयरपोर्ट के साथ जबलपुर और ग्वालियर में भी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने इसे देश की विकास की तेजी का उदाहरण कहा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 2019 में किए गए शिलान्यास चुनाव के लिए नहीं थे, बल्कि वे अब धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से देश के 16 एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सिंधिया ने कहा, "जो 75 साल में नहीं हुआ, वो अब हो रहा है।" ग्वालियर में केंद्रीय नागरिक उड़ान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि "आज देशभर में एक साथ इतने एयरपोर्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। 75 साल में यह कभी नहीं हुआ।" इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। जबलपुर में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना 2.0 के तहत 30591 मजदूरों के बैंक अकाउंट में 678 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के लोकार्पण के मौके पर रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी। सिंधिया CM को ग्वालियर एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। उन्हें वेलकम किया और फिर प्रदेश सरकार के सारथी बन गए।












Click it and Unblock the Notifications