पत्नी के कनपटी पर गोली मारकर पति ने भी दी जान, इस हाल में पड़े मिले दोनों बिस्तर पर

Ujjain News, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के थाना जीवाजीगंज क्षेत्र की महावीर नगर कालोनी में उस समय सनसनी मचा गई जब आसपास के लोगों को यहाँ रहने वाले व्यास दम्पति की मौत की सूचना मिली।

शव बिस्तर पर पड़े मिले

शव बिस्तर पर पड़े मिले

दरअसल, महावीर नगर कालोनी में रहने वाले देवकरण व्यास और उनकी पत्नी अंतिम बाला का शव उनके मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे से मिला। परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर कमरे में जाकर देखा तो दोनों के शव बिस्तर पर अचेत पड़े थे। देवकरण में बनियान व जिंस पहन रखी थी जबकि अंतिम बाला साड़ी में थी।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

मामले की जानकारी मिलने पर जीवाजी गंज थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि कमरे की जांच करने पर ज्ञात हुआ कि पति देवकरण व्यास ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर स्वयं ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की वजह का पता नहीं

घटना की वजह का पता नहीं

घटना के पीछे क्या कारण है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। देवकरण व्यास उज्जैन के पान दरीबा स्थित नरसिंह मंदिर में पुजारी थे। महावीर नगर के दो मंजिला मकान में रहते थे। वहीं नीचे उनके माता-पिता रहते हैं। 2 वर्ष पहले दोनों का विवाह हुआ था।

2017 में हुई थी शादी

2017 में हुई थी शादी

एएसपी नीरज पांडे ने बताया कि महावीर नगर में घटना हुई है। पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले हैं। 2017 में इनकी शादी हुई थी। दोनों के कोई बच्चा नहीं था। मौके से पिस्टल बरामद हुई है। संभवतया पति ने पहले पत्नी की हत्या कर खुद के भी गोली मार ली। दोनों के कनपटी पर गोली लगी हुई मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+