MP news: गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने लिए बॉयफ्रेंड बना बाइक चोर, कुछ इस तरह देता था वारदात को अंजाम
मध्य प्रदेश के रतलाम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी के घटनाक्रमों की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक वाहन चोर शहर के पास दूसरे क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन वह अक्सर शहर में आकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक और उसके बताए ठिकाने से लगभग 4 से ज्यादा मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं अब पुलिस आरोपी से और भी अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

कुछ तरह देता था वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक आरोपी मौज मस्ती और पैसे उड़ाने का आदी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड है, जहां वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौज मस्ती करने और पैसे खर्च करने का शौकीन है। संभवतः आरोपी के इसी शौक ने उसे वाहन चोर बना दिया। आरोपी ने रेलवे स्टेशन के आसपास से कई मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात कबूली है। आरोपी ने बताया कि, वह अक्सर मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचने का काम करता था। उधर, आरोपी के निशान देही पर पुलिस ने जंगल से कई मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जाता है कि, आरोपी इससे पहले भी पहले कई अलग-अलग वारदातों में शामिल रहा है, जहां उसने अधिकांश वारदातें मोटरसाइकिल चोरी की ही अंजाम दी है।
लगातार चोरी हो रही थी मोटरसाइकिल
जानकारी के मुताबिक रतलाम में लगातार मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात सामने आ रही थी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई नजर आ रही थी। वहीं पुलिस मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अलग-अलग एंगल से जांच रही थी, जिसके बाद आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी, और शहर में अधिकांश ठिकानों से वाहन चोरी करने वाला मोटरसाइकिल चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है, जहां पुलिस को अन्य और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आगे भी इसी तरह वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़े- MP news: पिता ने घर गिरवी रख बेटे की शादी के लिए पैसे इकट्ठे किए, सबकुछ लेकर भाग गई लूटेरी दुल्हन












Click it and Unblock the Notifications