MP news: पिता ने घर गिरवी रख बेटे की शादी के लिए पैसे इकट्ठे किए, सबकुछ लेकर भाग गई लूटेरी दुल्हन

मध्य प्रदेश में इन दोनों लुटेरी दुल्हन का खौफ है, जहां प्रदेश के खरगोन से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसे सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां एक पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए मकान गिरवी रखकर 5 फीसदी ब्याज पर रुपए का इंतजाम किया था। सब कुछ तय होने के बाद शादी की शुभ घड़ी आई तो दुल्हन भी अपने जीजा के साथ पहुंच गई।

वहीं दुल्हन ने दूल्हे से कुछ कपड़े और गहने खरीदने की मांग की जिसके बाद दूल्हे ने लगभग 1 लाख दुल्हन को शॉपिंग के लिए दिए। उधर, दूल्हा सज धज कर शादी की मंडप में दुल्हन का इंतजार करता रहा, लेकिन लंबे वक्त के इंतजार करने के बाद भी दुल्हन मंडप में नहीं पहुंची, इसके बाद दूल्हा और उसके परिजनों ने दुल्हन के खिलाफ शिकायत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

दरअसल, यह पूरा मामला धार जिले के धामनोद के रहने वाले युवक के साथ घटित हुआ है, जहां धार जिले के युवक ने खेड़ी गांव की लड़की से शादी तय की थी, इसके बाद दोनों परिवारों में हुई बातचीत के चलते 1 लाख 10 हजार रुपए देना तय हुए थे। रिश्ता तय होने के बाद सोमवार को कोर्ट में शादी तय होनी थी, जहां शादी का पूरा खर्च दूल्हे पक्ष को उठाना था। यही कारण रहा था कि, दूल्हे पक्ष ने शादी की सारी व्यवस्थाएं की थी। उधर, दूल्हे के रिश्तेदार भी शादी के लिए कोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन पता चला की दुल्हन शादी के लिए दिए गए रुपए लेकर फरार हो गई। बताया जाता है कि, दूल्हे के पिता ने 5 प्रतिशत ब्याज पर पैसे लेकर दूल्हे की शादी की व्यवस्था की थी।

लगातार सामने आ रही है लुटेरी दुल्हन के मामले

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश से लगातार लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आ रहे हैं, जहां अलग-अलग जिलों इस तरह के मामले निकल रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर खरगोन जिले से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है, जहां धार के रहने वाले युवक से शादी तय होने के बाद दुल्हन ने 1 लाख रूपए जेवर और सामान खरीदने के लिए थे, जहां यह रुपए लेने के बाद दुल्हन शादी के मंडप में नहीं पहुंची। वहीं इसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने दुल्हन के खिलाफ शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े- Indore news: रिक्शा गुमने से इस कदर दुखी हुआ युवक की ब्रिज से कूदकर जान दे दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+