गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की राह पर चलकर बनी लेडी डॉन, सोशल मीडिया पर दहशत फैलाना पड़ा भारी
पुलिस ने एक ऐसी लेडी डॉन को गिरफ्तार किया है, जिस पर रिवाल्वर सहित चाकू लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो और फोटो अपलोड करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि, यह लेडी डॉन कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रभावित थी.

Recommended Video

इन दिनों सोशल मीडिया पर आतंक फैलाने के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में युवा हाथों में हथियार लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो बना रहे हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला प्रदेश के उज्जैन से निकल कर सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसी लेडी डॉन को गिरफ्तार किया है, जिस पर रिवाल्वर सहित चाकू लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो और फोटो अपलोड करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि, यह लेडी डॉन कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रभावित थी, जहां उसी की तर्ज पर यह सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो बनाकर लोगों को डराने धमकाने का काम करती थी। उधर, पुलिस ने लेडी डॉन को गिरफ्तार कर लिया है, जहां में लेडी डॉन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उज्जैन में इस तरह के अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

सोशल मीडिया पर अपलोड किए कुछ ऐसे फोटो
जानकारी के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आई लेडी डॉन कुख्यात गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को अपना रोल मॉडल मानती थी। यही कारण रहता था कि, लेडी डॉन दुर्लभ कश्यप की तरह माथे पर टीका और गले में गमछा पहन कर अलग-अलग तरह के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। उधर, पुलिस ने लेडी डॉन को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस लेडी डॉन से पूछताछ कर अलग-अलग तरह की वारदातों का पता लगाने में जुटी हुई नजर आ रही है। पुलिस ने लेडी डॉन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि, लेडी डॉन क्षेत्र में आतंक फैलाने का काम करती थी। साथ ही वह सोशल मीडिया और अलग-अलग तरह से यह वारदातों को अंजाम देते हुए अपना आतंक फैलाती थी।

कुछ इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, गुरुवार दोपहर को मिली सूचना के मुताबिक एक मल्टी के पास एक युवती चाकू लहराते हुए लोगों को धमका रही है, ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर युवती को गिरफ्तार कर लिया, जहां पुलिस ने युवती के पास से चाकू और लगभग 200 रूपए जप्त किए थे। पूछताछ में युवती ने अपना पूरा परिचय दिया, जहां युवती ने बताया कि उसके पिता का निधन हो गया है, और वह उसकी मां के साथ रहती है। व

उज्जैन में लगातार बढ़ रहे अपराध
प्रदेश के धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों लगातार अपराध बढ़ते नजर आ रहे हैं, जहां युवाओं के अपराधों में लिप्त होने की संख्या बढ़ती चली जा रही है। इसमें आमतौर पर पुलिस के पास ऐसे के ज्यादा आ रहे हैं, जिसमें युवा, गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को अपना रोल मॉडल मानते हैं। बताया जाता है कि, गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप भी इसी तरह से सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने का काम करता था। साथ ही वह अलग-अलग अपराधों में भी लिखता था। एक गैंगवार में दुर्लभ कश्यप की हत्या कर दी गई थी, वहीं अब भी दुर्लभ कश्यप के नाम की कई अलग-अलग आइडिया सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव हैं, जिनके तहत युवा दहशत फैलाने का काम करते हैं।
ये भी पढ़े- Indore के MY हॉस्पिटल के मॉडल ब्लड बैंक में ब्लास्ट, 6 लोग घायल












Click it and Unblock the Notifications