उज्जैन में पकड़े गए फेसबुकिया गुंडे, FB पर धांसू पोस्ट डालकर फैलाते थे दहशत
Ujjain News, उज्जैन। शहर की पॉश कॉलोनियों में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उज्जैन पुलिस के हत्थे फेसबुकिया गुंडों का एक ऐसा गिरोह चढ़ा है, जो फेसबुक पर दहशत फैलाने वाली पोस्ट अपडेट करने के साथ ही कुख्यात गिरोह से भी सम्पर्क बनाए हुआ था।

एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि पिछले दिनों उज्जैन में पॉश कॉलोनियों में घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई, जिनकी पड़ताल कर रही पुलिस कुछ युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी और उनके बारे में मुखबिर से सूचना मिली। ऐसे में पुलिस ने उज्जैन शहर के अलग-अलग जगहों से 5 युवकों को पकड़ा।

पुलिस की शुरुआती जांच में तो ये गुमराह करते रहे, मगर सख्ती से पूछताछ करने पर सच उगल दिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जमकर शराब पी और उसके बाद लौटते समय दहशत फैलाने के उद्देश्य से गुंडागर्दी करते हुए रास्ते में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। लोगों को अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए डराया धमकाया भी।
फेसबुक पोस्ट देख चौंक गई पुलिस
पुलिस के अनुसार पकड़े आरोपियों के हिस्ट्रीशीटरों से भी सम्पर्क थे। आरोपी युवा होने के कारण पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और इनके फेसबुक आईडी व पेज खंगाले गए। तब पता चला कि ये फेसबुक पर लोगों को डराने व धमकाने वाले स्टेटस अपडेट कर रहे थे।
इन युवकों को किया गिरफ्तार
पुलिस कप्तान सचिन अतुलकर का कहना है कि ये बदमाश शहर में फेसबुक के माध्यम से अपनी गैंग संचालित करते थे। पुलिस ने गुलशन उर्फ गोपाल, सुमित पिता दुर्गा प्रसाद जाटव, पंकज पिता शेखर, अखंड शिवम पिता मुन्नालाल अखंड, चेतन पिता नरेंद्र निर्मल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट के भी मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications