Ujjain News: उज्जैन में दो भाइयों के बीच वाहन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-चाकू से हुई मारपीट
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर कॉलोनी में दो भाइयों के बीच दो पहिया वाहन को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया।
शनिवार रात को हुई इस घटना में एक भाई ने दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक भाई दूसरे को लाठी से पीटते हुए दिख रहा है।

प्रकाश नगर के तीन बत्ती चौराहा पर रहने वाले भाइयों प्रदीप जूनवाल और मनोज जूनवाल के बीच वाहन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। मनोज ने प्रदीप से एक्टिवा की मांग की थी, लेकिन प्रदीप ने इसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मनोज ने लाठी निकालकर प्रदीप पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान प्रदीप की पत्नी को भी चोटें आईं हैं।
घायल प्रदीप को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज किया है। नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया के अनुसार, प्रदीप का कहना है कि मनोज ने उसे वाहन न देने पर लाठी से पीटा। वहीं, मनोज का आरोप है कि प्रदीप ने विवाद के दौरान उसकी जांघ पर चाकू से हमला किया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications