Ujjain news: दुर्लभ कश्यप हत्याकांड के आरोपी पर गोली चलाई, कोर्ट पेशी से लौटते वक्त हमला
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर हेलावाड़ी निवासी शाहनवाज़ सहित अन्य चार पर कोर्ट पेशी से लौटते समय कुछ युवकों ने गोली चलाई।
जानकारी के अनुसार कोर्ट पेशी के लिए रमीज़ खान, जावेद पिता अजीज, शाहनवाज हुसैन और फरदीन खान गवाही के लिए कोर्ट पहुंचे थे। लौटते समय नीलगंगा थाना का पुलिस बल भी गवाह देने वालों की कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 3007 के साथ चल रहा था। इसी दौरान नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास बाइक पर आए कुछ युवकों ने कार पर फायर किया। गोली ड्राइवर सीट की विंडो के ऊपर लगी। शाहनवाज की शिकायत पर नानाखेड़ा पुलिस ने 11 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

घटना शाम की बताई जा रही है जिसमें सामने आया है कि, दुर्लभ हत्याकांड के केस में दुर्लभ के विरोधियों कि, कोर्ट पेशी थी, जिसमें नीलगंगा पुलिस शाहनवाज और उसके साथियों को लेकर कोर्ट से आ रही थी। इस दौरान तकरीबन शाम 5:30 बजे नानाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली कार की ड्राइवर विंडो सीट के ऊपर लगी इसके बाद गोली चलाने वाले वहां से भाग गए। हालांकि, जो जानकारी सामने आई है उसमें फायर करने वाले तकरीबन एक दर्जन के करीब बताए जा रहे हैं।
हालांकि जानकारी सामने आई है कि पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग हुई है और पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है जिसमें तकरीबन आधा दर्जन लोगों को राउंडअप किया गया है बाकी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है । बताया जा रहा है कि कार पर हमला करने वाले दुर्लभ कश्यप के साथी हो सकते है । जिस कार पर फायरिंग की गई है उसकी जांच एफएसएल टीम द्वारा की गई है ।
कौन है दुर्लभ कश्यप ।
फेसबुक के माध्यम से सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके दुर्लभ कश्यप एक शिक्षक दंपति का बेटा था, जिसने नाबालिग होते हुए अपने आतंक के खौफ से पूरे भारतवर्ष में दशरथ फैला रखी थी। तकरीबन 3 वर्ष पहले दुर्लभ की हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़े- Love Affair: देर रात पड़ोसन से इश्क लड़ाने पहुंचा प्रेमी, पत्नी और बेटे ने दी दर्दनाक सजा












Click it and Unblock the Notifications