Mahakal lok में अजीत डोभाल के ऊपर उड़ता रहा ड्रोन, सुरक्षा में सेंध लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन आए देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है, जहां महाकाल लोक में डोभाल के ऊपर ड्रोन उड़ता नजर आया था.

हाल ही में धार्मिक नगरी उज्जैन आए देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, उज्जैन आए अजीत डोभाल जब महाकाल लोक का भ्रमण कर रहे थे।इस दौरान उनके ऊपर ड्रोन उड़ता नजर आया। ड्रोन उड़ने की इस घटना को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है, जिसके चलते पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले युवक को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इतना ही नहीं पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। उधर, इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है। वहीं इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां से वे धार्मिक नगरी उज्जैन आए, और भगवान महाकालेश्वर का दर्शन और पूजन किया। वहीं इसके बाद अजीत डोभाल ने महाकाल लोक का भ्रमण कर महाकाल लोक की खूबसूरती को निहारा। साथ ही उन्होंने उज्जैन में हरसिद्धि और काल भैरव मंदिर के भी दर्शन किए। महाकाल लोक में अजीत डोभाल करीब 20 मिनट तक रुके, जहां उन्होंने ई कार्ट में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण किया। इस दौरान अजीत डोभाल के ऊपर एक ड्रोन कैमरा उड़ता नजर आया, जिसे उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया है।
नहीं गया किसी का ध्यान
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। यही कारण है कि, उनकी सुरक्षा बेहद ही खास रहती है, बावजूद इसके जब महाकाल लोक का भ्रमण करने पहुंचे, तो उनके ऊपर सफेद रंग का ड्रोन होता नजर आया। पहले तो उस पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन जब एक युवक ने इस ड्रोन को देखा तो उसका वीडियो बना लिया। वहीं जब सुरक्षाकर्मियों को इस घटनाक्रम का पता चला तो हड़कंप मच गया, जहां सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन उड़ाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 2 दिन के इंदौर-उज्जैन दौरे पर आए थे, जहां वे पहले दिन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे, तो वहीं दूसरे दिन उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान की पूजा अर्चना की है।
ये भी पढ़े- Indore Temple Accident से पहले का Video Viral, हवन में पूर्णाहुति देते दिखे लोग












Click it and Unblock the Notifications