Ujjain News: बीच बाजार में युवक को चाकुओं से गोदा, घटना के Video से दिल दहला
मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां बीच बाजार में कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या का यह घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया, जहां अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटनाक्रम के वक्त राहगीर आसपास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी इस वारदात को रोकने की कोई कोशिश नहीं की है। वहीं आरोपी लगातार युवक को चाकू मारते रहे, जिसके चलते युवक घायल हो गया, और कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, जिस युवक की हत्या हुई है। वह भी हिस्ट्री शूटर बदमाश है, जिस पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है। बताया जाता है कि, मृतक की सुबह कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद युवक ने बदमाशों को चांटा मार दिया था। वहीं चांटे का बदला लेने के लिए संभवत: बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि, मृतक पर युवकों ने पीछे से वार किया है, जिसके बाद वह घायल हो गया। वहीं युवक को लगातार बदमाशों चाकू मारते रहे, जहां थोड़ी ही देर बाद युवक की मौत हो गई।
बीच बाजार में हुई हत्या
बीच बाजार में हुआ यह घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बीच बाजार में हुए हत्या के इस घटनाक्रम से पूरा शहर दहल गया, जहां कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर के बाजार में शॉर्ट ड्रेस पहनकर घूमी लड़की, Viral Video पर मचा घमासान












Click it and Unblock the Notifications