पिता को छुड़ाने के लिए पुलिस वालों से भिड़ी बेटी...और फिर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के जीवाजी गंज थाने पर अपने पिता देवनारायण जयपाल को जबरदस्ती घर से उठाकर लाने के विरोध में बेटी ने पुलिस थाने के बाहर जमकर हंगामा कर दिया। कुछ दिन पूर्व केबल ऑपरेटर देवनारायण का जिओ कंपनी केबल काटने को लेकर विवाद हुआ था।

इसका आवेदन जिओ कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा उज्जैन के जीवाजी गंज पुलिस थाने पर दिया था। देवनारायण जयपाल के अनुसार सब इंस्पेक्टर प्रमोद भदौरिया आरक्षक रमण और अन्य पुलिसकर्मी देर रात उनके घर पहुंचे और उन्हें गाड़ी में बिठाकर सेंट पॉल स्कूल के पास ले गए और पूछताछ शुरू की। उन पर दबाव बनाया।
इस बात की जानकारी जब उनके परिवार के लोगों और मित्रों को लगी तो वे भी सेंट पॉल स्कूल के पहुंचे। तब तक जीवाजी गंज पुलिस उन्हें जीवाजी गंज थाने ले आई। यहां देर रात तक काफी हंगामा होता रहा। हंगामा करने वालों में उनकी बेटी व दामाद भी शामिल थे। वरिष्ठ अधिकारियों पर आदेश के बाद उन्हें छोड़ा गया। इसी बात के विरोध में मंगलवार को देवनारायण जयपाल के परिवार और केबल ऑपरेटरों ने एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। एडिशनल एसपी अमरेन्द्र सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।












Click it and Unblock the Notifications