Dewas news: लाड़ली बहना के खाते में पहुंची योजना की दूसरी किश्त, CM Shivraj का जताया आभार

देवास जिले की 02 लाख 79 हजार 66 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना की दूसरी किस्‍त की राशि राज्य स्तरीय कार्यक्रम इंदौर से अंतरित की। जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाडली बहना योजना पर आधारित नाटक, सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना गया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम से घोषणा की कि 21 वर्ष की विवाहित बहनों एवं ट्रैक्‍टर मालिक परिवार की बहनों को भी योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए 25 जुलाई से आवेदन लिए जायेंगे।

Dewas

अध्यक्ष ने कही ये बात

देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम से लाडली बहनों के खातों में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना की दूसरी किस्‍त अंतरित कर रहे है। बहने प्राप्‍त राशि का उपयोग अच्‍छे भविष्‍य के लिए, अपने बच्‍चों की शिक्षा के लिए करें। प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्‍म निर्भर बनाने का कार्य कर रही है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजीव खंडेलवाल ने कहा कि, प्रदेश सरकार सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्‍याणकारी योजनाएं चला कर योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों को दिया जा रहा है। स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से महिलाओं को लोन उपलब्‍ध कराया जा रहा है। उन्‍हें आत्‍म निर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्‍चीयों के लिए लाडली लक्ष्‍मी योजना चलाई जा रही है। लाडली बहना सेना का गठन किया गया है। जो महिलाओं के हित में कार्य करेंगी।

लाडली बहना सेना का गठन किया गया

देवास जिले में ग्राम या वार्ड स्‍तर पर 1574 लाडली बहना सेना का गठन किया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में लाडली बहना सेना को शपथ दिलाई गई कि अपने क्षेत्र की बहनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने का काम करुँगी। मैं अपने क्षेत्र की बहनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले, इस काम में हर संभव सहयोग करूंगी। मैं बहनों की अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता करुँगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में पूरी मदद करुँगी। मैं नशामुक्ति, पेड़ लगाने, बिजली बचाने, साफ-सफाई, बेटी बचाने बेटी पढ़ाने और पानी बचाने जैसे सामाजिक सुधार के अभियानों में बढ़ चढकर भाग लूंगी।

ये भी पढ़े- Ujjain news: सोमवार को बंद और रविवार को चालू रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+