CM Shivraj ने बदला हंडिया बैराज माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का नाम, हरणगांव बनेगी तहसील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देवास जिले की खातेगांव विधानसभा में पहुंचकर 1294.27 करोड की हंडिया बैराज माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। साथ ही हंडिया बैराज माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ परियोजना करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरणगांव को तहसील बनाने की घोषणा भी मंच से की। हंडिया बैराज माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना परियोजना अन्तर्गत नर्मदा नदी से देवास जिले की खातेगांव तहसील के नजदीक ग्राम - कुण्डगांवखुर्द से 12.60 क्यूमेक जल उदवहन कर देवास जिले के 72 ग्रामों में सिंचाई सुविधा एवं 25 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का प्रावधान है।

Dewas

सीएम शिवराज ने कही ये बात

परियोजना अन्तर्गत कुल विद्युत खपत 19.89 मेगावॉट है। हंडिया बैराज परियोजना से खातेगांव तहसील में 35000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हरणगांव सहित छुटे हुए अन्य ग्रामों का सर्वे कर परियोजना का विस्तार किया जायेगा। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा परियोजना से जुडी लघु फिल्म भी कार्यक्रम में दिखाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, किसानों के हित में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी, किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए, सरकार निरन्तर कार्य रही है! जब तक खेती फायदे का धन्धा नहीं बन जाती तब सरकार चैन की सांस नहीं लेगी किसानों के लिए हर कदम उठाये जा रहे हैं, हमने किसानों की चिंता की खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए इस क्षेत्र में नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया। हमने ब्याज का प्रतिशत घटाकर जीरो कर दिया।

बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पुरानी सरकार ने जन-कल्याण की बहुत सी योजनाएँ बंद कर दीं। हमारी सरकार ने किसानों का 2200 करोड़ रूपये का ब्याज भर कर उन्हें ऋण मुक्त किया है और शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें फसल ऋण दिया जा रहा है। पुरानी सरकार ने संबल और तीर्थ-यात्रा बंद कर दी तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना की राशि नहीं दी। हमारी सरकार ने सभी योजनाएँ दोबारा चालू की। अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Indore news: रोजगार मेला सक्सेसफुल, सैंकड़ों युवाओं को मिली मनपसंद नौकरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+