Ujjain में तैयार हो रहा CM हाउस, कहां रुकेंगे मोहन सरकार, जानिए
राजधानी भोपाल के अलावा अब धार्मिक नगरी उज्जैन में भी सीएम हाउस तैयार किया जा रहा है, जहां सीएम हाउस तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। CM मोहन यादव सप्ताह के आखिर में शनिवार और रविवार को उज्जैन रहते हैं। यही कारण है कि, CM मोहन यादव के उज्जैन दौरे पर उनके ठहरने के लिए सीएम हाउस तैयार कराया जा रहा है।
प्रदेश के मुखिया CM मोहन यादव का उज्जैन से विशेष लगाव है। CM मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं। यही कारण है कि, वह सप्ताह के आखिर के दिनों में उज्जैन आते हैं। साथ ही यहां रुकते हैं, और आम जनमानस के साथ मेल मुलाकात करने के साथ ही उनकी समस्या का समाधान करते हैं।

कुछ ऐसी है तैयारी
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव निवास को अब सीएम हाउस के रूप जाना जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए बंगले को सजाया-संवारा जा रहा है। यहां पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम के विश्राम की व्यवस्था रहेगी। शनिवार से ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी बंगले की सफाई और साज-सज्जा में जुटे हुए हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के पास ही कोठी रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव का बंगला लंबे समय से रिक्त है। शनिवार से इस बंगले को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।
कुछ ऐसी है मान्यता
धार्मिक नगरी उज्जैन में यह परंपरा बेहद प्राचीन है, जिसमें यह मान्यता है की एक समय में अवंतिका नगरी राजा विक्रमादित्य की राजधानी हुआ करती थी। वहीं राजा भोज के समय से ही उज्जैन में कोई राजा रात में नहीं रुकता था, तभी से इस परंपरा का पालन होता आ रहा है। वहीं यदि कोई राजा या मुख्यमंत्री महाकाल नगरी उज्जैन में रात रुकता है, तो उसे अपने पद से हाथ धोना पड़ता है। जानकर बताते हैं की, पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई एक रात उज्जैन में ठहरे थे। लेकिन अगले ही दिन उनकी सरकार गिर गई थी। वहीं एक उदाहरण के अंतर्गत बताया जाता है की, कर्नाटक के मुख्मंत्री येदियुरप्पा भी उज्जैन में रात में ठहरे थे, जिसके बाद महज कुछ ही दिनों में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
ये भी पढ़े- MP news: सिवनी में मारे गए पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा, CM ने दी 1 करोड़ की श्रद्धानिधि












Click it and Unblock the Notifications