उज्जैन: स्वतंत्रता दिवस पर बाबा महाकाल का मनमोहक श्रृंगार, तस्वीरों में देखिए झलक

उज्जैन, 15 अगस्त: देशभर में 76 वें स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास नजर आ रहा है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर को भी तिरंगे रंग में सजाया गया है। साथ ही बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया है। इस बार देशभर में स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास देखने मिल रहा है, जहां 76 वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी को देखते हुए धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में भी आकर्षक श्रृंगार किया गया है। साथ ही मंदिर परिसर की सजावट भी की गई है, तो वहीं मंदिर परिसर में तिरंगे रंग की लाइटिंग बेहद आकर्षक नजर आ रही है।

भादौ माह की पहली सवारी निकलेगी

भादौ माह की पहली सवारी निकलेगी

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का मंदिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे रंग में रंगा नजर आ रहा है, जहां संयोगवश स्वतंत्रता दिवस पर ही भादौ माह का पहला सोमवार भी है, जहां शाम को राजाधिराज बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। बाबा महाकाल पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मन महेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव और नंदी पर उमा महेश तथा डोल रथ पर होलकर रूप में विराजमान होंगे।

दर्शन पाने उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

दर्शन पाने उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने मिल रही है। राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार स्वंत्रता दिवस पर किया गया है। सबसे पहले सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन पाने मंदिर पहुंचे।

प्रजा का हाल जानने निकलेंगे बाबा महाकाल

प्रजा का हाल जानने निकलेंगे बाबा महाकाल

सावन और भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जहां वे अपनी प्रजा का हाल जानते हैं। चांदी की पालकी में सवार होकर जैसे ही बाबा महाकाल मंदिर परिसर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने मिलता है। यही कारण है कि, बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+