Ujjain: गुरु पूर्णिमा पर जयाप्रदा ने किए महाकाल दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना
धार्मिक नगरी उज्जैन में अभिनेत्री जयाप्रदा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान पूजन अर्पित पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद जयाप्रदा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया।
प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जहां आम से लेकर खास श्रद्धालु तक भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामना भगवान तक पहुंचाते हैं। रविवार को अभिनेत्री जयाप्रदा ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं।

अभिनेत्री जयाप्रदा के महाकालेश्वर मंदिर के फोटो और वीडियो महाकालेश्वर मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वह भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रही है। फिल्मी दुनिया में अलग-अलग किरदारों से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जयाप्रदा भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। वहीं नंदी भगवान के कानों में मनोकामना कही है।
महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आई अभिनेत्री जयाप्रदा ने बताया की, गुरु पूर्णिमा का बहुत बड़ा पर्व है। मैं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आई हूं। मैं जब भी इंदौर आती हूं, तो यहां जरूर आती हूं। यहां मत्था टेककर जाती हूं, तो सब कुछ शुभ होता है। मुझे आस्था है। भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।
अभिनेत्री जयाप्रदा से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत के स्टार भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद देने मंदिर पहुंच चुके हैं, जहां सभी भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बढ़ने के बाद से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है, तो वहीं लगातार स्टार्स की संख्या भी भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगी है।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर के पुजारियों की मांग, होटल पर लिखा हो मालिक का नाम












Click it and Unblock the Notifications