उज्जैन: पंडिताई करने वाले ने युवक को घर ले जाकर उसके हाथ के नाखून उखाड़े
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक के साथ मारपीट कर उसके हाथ के नाखून उखाड़ लिए गए। इस मामले में जीवाजीगंज थाने में युवक ने मारपीट एवं अन्य धारा में केस दर्ज करवाया है। संवाददाता ने बताया कि, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

पीड़ित युवक का कहना है कि, उसे नशीला पदार्थ पिलाकर मारपीट की गई। उसके बाद हाथ की उंगलियों के नाखून उखाड़े। युवक ने कहा कि, मैं कार्तिक चौक में रहता हूं। रामघाट पर पंडिताई का काम करने वाला एक शख्स अपने घर ले गया था और हाथ के नाखून पिंचीस से उखाड़ दिए। वहीं मारपीट भी की।

पुलिस ने बताया कि, पीड़ित का नाम नीरज सेन है। उसके साथ मारपीट की घटना 5 अगस्त की दोपहर राम घाट पर पंडिताई करने वाले चंदू उर्फ चंद्रशेखर द्विवेदी पाल वाला पंडा ने की है। पीड़ित नीरज ने बताया कि 5 अगस्त को दोपहर के समय राम घाट पर पंडिताई करने वाला चंद्रशेखर द्विवेदी अपने साथ बाइक से घर लेकर आया था। घर पर कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवाई पिला दी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

इस मामले में जीवाजी गंज पुलिस ने 3 दिन पहले मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन अब मामले में तांत्रिक क्रिया की बात सामने आई है। नाखून उखाड़ने की घटना कहीं ना कहीं तंत्र क्रिया करने से जुड़ी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications