घोड़ी बहनों के अनूठे प्यार का Viral Video, एक बीमार हुई तो दूसरी एम्बुलेंस के पीछे 8 KM दौड़ पहुंची अस्पताल
राजस्थान के उदयपुर का एम्बुलेंस के पीछे दौड़ती घोड़ी का वायरल वीडियो
उदयपुर, 22 फरवरी। 'अपनो' से मोहब्बत न केवल इंसान बल्कि जानवर भी करते हैं। इसका ताजा उदाहरण राजस्थान के लेकसिटी उदयपुर में सामने आया है। उदयपुर में एक घोड़ी के बीमार होने पर एम्बुलेंस से पशु अस्पताल ले जाया जा रहा था तो दूसरी घोड़ी उसके साथ जाने से खुद को रोक नहीं पाई और एम्बुलेंस के पीछे 8 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर अस्पताल पहुंच गई।
Recommended Video

एनिमल एड सोसायटी के अस्पताल में ले गए घोड़ी को
बता दें कि उदयपुर शहर के हरिदासजी की मगरी निवासी एक शख्स ने एनिमल एड सोसायटी के अस्पताल में सूचना दी, जिस पर वहां की एम्बुलेंस आई और बीमार घोड़ी को बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल ला रही थी।

एम्बुलेंस चालक ने गति की धीमी
रास्ते में अचानक एम्बुलेंस चालक की नजर पड़ी कि एम्बुलेंस के पीछे दूसरी घोड़ी भी तेज गति से दौड़ती हुई आ रही है। इस पर चालक ने एम्बुलेंस की गति धीमी कर ली।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा
रास्ते में कई लोगों ने एम्बुलेंस के पीछे दौड़ती घोड़ी को मोबाइल कैमरे में कैद भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दोनों घोड़ी हैं अस्पताल में
एनिमल एड सोसायटी के दीनदयाल ने बताया कि पशु प्रेम की खबर सोमवार की बताई जा रही है। बाद में पता चला कि एम्बुलेंस के पीछे दौड़कर पहुंचने वाली घोड़ी दूसरी बीमारी घोड़ी की बहन है।

दूसरी उसके पास रुकी हुई
दोनों में अटूट स्नेह है। अस्पताल प्रशासन ने दोनों घोड़ी बहनों को एक साथ रखा है। एक का इलाज चल रहा है जबकि दूसरी उसके पास रुकी हुई है।

पशु प्रेम का अनूठा उदाहरण
मीडिया से बातचीत में एनिमल एड सोसायटी उदयपुर के एडवाइजर डॉ. जिनेंद्र शास्त्री कहते हैं कि पशु प्रेम का यह अनूठा उदाहरण है। बहन के बीमार होने पर दूसरी घोड़ी भी उसके साथ अस्पताल चली आई। वो आठ किलोमीटर तक दौड़ लगाकर।

घोड़ी के स्वभाव में है अटूट प्रेम
झुंझुनूं जिले के गांव झाझड़ निवासी पशु प्रेमी कुलदीप सिंह शेखावत कहते हैं कि मेरे पास भी दो घोड़ी हैं। साल 2012 से मैं घोड़ी पाल रहा हूं। इनके स्वभाव वाकिफ हूं। घोड़ियों के बीच अन्य पशुओं की तुलना में अधिक स्नेह होता है। एक बीमार हो तो दूसरी घोड़ी भी उदास रहने लगती है। ये मालिक की भी वफादार होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications